Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Rail manufacturing hub MP: मध्यप्रदेश में अब बनेंगे ट्रेन के डिब्बे…1800 करोड़ की लागत से बनेगा रेल मैन्युफैक्चरिंग हब
  • मध्य प्रदेश

Rail manufacturing hub MP: मध्यप्रदेश में अब बनेंगे ट्रेन के डिब्बे…1800 करोड़ की लागत से बनेगा रेल मैन्युफैक्चरिंग हब

Aditya Mishra August 10, 2025

रायसेन में BRAHMA–BEML रेल मैन्युफैक्चरिंग हब का भूमिपूजन

Rail manufacturing hub MP: मध्य प्रदेश को औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज में 1800 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले BRAHMA–BEML रेल मैन्युफैक्चरिंग हब का भूमिपूजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (वर्चुअली) समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

 रेल कोच और अन्य प्रोडक्ट्स का होगा निर्माण

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि इस हब में न केवल ट्रेन के डिब्बे बनाए जाएंगे, बल्कि रेलवे से जुड़े अन्य आधुनिक प्रोडक्ट्स का भी उत्पादन होगा। यह परियोजना करीब दो साल में पूरी होगी और मध्य प्रदेश को रेल निर्माण और निर्यात का नया केंद्र बनाएगी।

 रक्षा और औद्योगिक क्षेत्र में एमपी की बढ़ती भूमिका

राजनाथ सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में रक्षा और औद्योगिक क्षेत्र का सेंटर बनने के लिए सभी गुण मौजूद हैं। खमरिया और जबलपुर की डिफेंस फैक्ट्रियों की सफलता इसका उदाहरण है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रोजेक्ट भारत के विकास में नई गति देगा और “मॉडर्न प्रदेश” के रूप में एमपी की पहचान मजबूत करेगा।

read more: टोल नाका पर MLA के भतीजे का हंगामा… डंडा लेकर धमकी, वीडियो वायरल

 मुख्यमंत्री बोले- ‘रोजगार की हो रही बारिश’

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्षा ऋतु में भी प्रदेश में रोजगार की बारिश हो रही है। इस परियोजना से 5,000 लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा और औद्योगिक विकास को नया आयाम मिलेगा। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में 38 हजार करोड़ से अधिक के निवेश का भूमिपूजन हो चुका है।

 रेलवे मंत्री का संदेश और भविष्य की संभावनाएं

Rail manufacturing hub MP: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने संदेश में कहा कि यह प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री मोदी के “मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड” संकल्प का प्रतीक है। पिछले 11 साल में रेलवे ने 35 हजार किलोमीटर नई पटरियां बिछाई हैं और 40 हजार से अधिक कोच अपग्रेड किए गए हैं। इस हब के शुरू होने से मध्य प्रदेश रेलवे मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous:  दो वोटर कार्ड, एक नेता: बिहार की सियासत में फिर संकट
Next: Election Commission cancels parties: चुनाव आयोग का बड़ा कदम…एमपी और छग के कुल 24 राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेन रद्द

Related Stories

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
मप्र के वन्यजीव संरक्षण अभियान को मिली 2 बड़ी सफलताएं
  • मध्य प्रदेश

मप्र के वन्यजीव संरक्षण अभियान को मिली 2 बड़ी सफलताएं; बोत्सवाना से लाये गए 9 नए चीते

Rohan Umak February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.