Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • राहुल गांधी का आरोप: हरियाणा में 3.5 लाख वोटरों के नाम काटे गए, अब बिहार में भी दोहराया जा रहा ‘ऑपरेशन सरकार चोरी’..BJP ने किया पलटवार
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • बिहार

राहुल गांधी का आरोप: हरियाणा में 3.5 लाख वोटरों के नाम काटे गए, अब बिहार में भी दोहराया जा रहा ‘ऑपरेशन सरकार चोरी’..BJP ने किया पलटवार

himani Shrotiya November 5, 2025

Rahul Gandhi voter list: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को वोटर वैरिफिकेशन के मुद्दे पर 1 घंटा 20 मिनट लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियों के कई गंभीर आरोप लगाए। राहुल ने दावा किया कि हरियाणा में 3.5 लाख वोटरों के नाम लिस्ट से हटाए गए थे, और अब बिहार में भी वही पैटर्न दोहराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि चुनाव से ठीक पहले वोटर लिस्ट जारी की जाती है, ताकि लोगों को अपने नाम की जानकारी लेने का पर्याप्त समय न मिले। राहुल के मुताबिक, “यह लोकतंत्र को मारने की साजिश है। चुनाव आयोग की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।”

नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi का हरियाणा चुनाव में हुई ‘वोट चोरी’ पर खुलासा- 𝐓𝐡𝐞 𝐇 𝐅𝐢𝐥𝐞𝐬

हिंदी में पूरा वीडियो यहां देंखें 👇 pic.twitter.com/DT3ibIPZr7

— Congress (@INCIndia) November 5, 2025

‘चल रहा है ऑपरेशन सरकार चोरी’

बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों पर कल वोटिंग होनी है। इससे एक दिन पहले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य में ऑपरेशन सरकार चोरी चलाया जा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि यह कोई तकनीकी गलती नहीं बल्कि एक “सोची-समझी रणनीति” है। राहुल ने मंच पर बिहार के 5 वोटरों को बुलाया, जिन्होंने बताया कि उनके नाम अचानक वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं।

राहुल ने कहा,

यह सिर्फ बिहार की बात नहीं है। हरियाणा में भी यही हुआ और अब बिहार में भी दोहराया जा रहा है। आम जनता को उनके वोटिंग अधिकार से वंचित किया जा रहा है।

 हरियाणा में 3.5 लाख वोटरों के नाम काटे गए,
हरियाणा में 3.5 लाख वोटरों के नाम काटे गए,

हरियाणा का वीडियो दिखाया

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का एक वीडियो दिखाया। उन्होंने कहा कि यह वीडियो हरियाणा चुनाव के दो दिन बाद का है, जिसमें सीएम सैनी ने “व्यवस्था” का जिक्र किया है।

राहुल ने इस वीडियो के जरिये यह संकेत दिया कि राज्य सरकारों की जानकारी में यह पूरा तंत्र काम कर रहा है। उन्होंने कहा, “यह कोई गलती नहीं, बल्कि संगठित ढंग से लोकतंत्र पर हमला है।”

महादेवापुरा और आलंद के बाद हमें लगा कि ‘वोट चोरी’ सिर्फ एक जिले या राज्य में नहीं हो रही, ये पूरे देश में हो रही है। इसलिए हमने इसकी जांच शुरू की।

हमने हरियाणा पर फोकस किया, क्योंकि सारे एक्जिट पोल हरियाणा में कांग्रेस की एकतरफा जीत दिखा रहे थे। सभी का कहना था कि हरियाणा में… pic.twitter.com/v0ymeDBn7r

— Congress (@INCIndia) November 5, 2025

Rahul Gandhi voter list: एक महिला की फोटो 223

राहुल गांधी ने अपने प्रेजेंटेशन में हरियाणा की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कई उदाहरण पेश किए।
उन्होंने कहा कि “ब्राजील की एक मॉडल ने हरियाणा चुनाव के दौरान 10 बूथों पर 22 बार वोट डाला।”

उन्होंने आगे बताया कि वोटर लिस्ट में एक ही महिला की फोटो 223 बार नजर आई, जो साफ दिखाता है कि डेटा में हेरफेर हुआ है।

राहुल ने कहा कि इस तरह की गड़बड़ियों से हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में करीब 25 लाख वोटों की चोरी हुई।

हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजील की मॉडल

ब्राजील की एक मॉडल की तस्वीर हरियाणा की वोटर लिस्ट में पाई गई है।

इन्हें 10 बूथ में 22 बार वोट देने का मौका मिलता है। साफ है कि ये BLO का काम नहीं है। ये फर्जी डेटा, सेंटर से डाटाबेस में डाला गया है।

: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi… pic.twitter.com/6dTbdMKNof

— Congress (@INCIndia) November 5, 2025

“मुख्य चुनाव आयुक्त ने जनता से झूठ बोला”

राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर छह सवालों के जवाब दिए, और सभी सबूतों के साथ अपनी बात रखी।
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने देश की जनता से झूठ बोला है।

उनके मुताबिक, “यह केवल एक तकनीकी त्रुटि नहीं बल्कि जानबूझकर किया गया काम है। लाखों वोटरों को लिस्ट से हटाया गया ताकि एक निश्चित राजनीतिक लाभ दिया जा सके।”

राहुल ने कहा कि यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में है, और “न्यायपालिका सब कुछ देख रही है।”

Read More: नीतीश कुमार बोले-लालू-राबड़ी के शासन में काम नहीं हुआ

राहुल बोले – यह कोई गलती नहीं

Rahul Gandhi voter list: प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में राहुल गांधी ने दोहराया कि यह मामला केवल चुनावी गड़बड़ी का नहीं, बल्कि लोकतंत्र पर सुनियोजित हमला है।
उन्होंने कहा, “यह कोई गलती नहीं है, यह जानबूझकर किया गया काम है। देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और यह जनता को जागरूक करने का वक्त है।”

BJP ने किया पलटवार

 कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाजपा और चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों के बाद अब केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तीखा पलटवार किया है। रिजिजू ने राहुल के आरोपों को “फर्जी और भ्रामक” बताया और कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने में लगी है।

2004 के चुनाव के दौरान भी एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल भाजपा और एनडीए को जिता रहे थे, लेकिन मतगणना के नतीजों में एनडीए हार गई।

हमने परिणाम को स्वीकार किया और यूपीए को बधाई दी, लेकिन हमने चुनाव आयोग को गाली नहीं दी।

लोकतंत्र में जीत और हार, दोनों को स्वीकार करना पड़ता है।

लेकिन… pic.twitter.com/xFiq13TFJI

— BJP (@BJP4India) November 5, 2025

रिजिजू ने मीडिया से बात करते हुए कहा,

राहुल गांधी ने जो प्रजेंटेशन दिया, वह पूरी तरह फर्जी था। उन्होंने कुछ विदेशी महिलाओं के नामों का जिक्र किया, जिससे स्पष्ट है कि वे जनता को भ्रमित करना चाहते हैं। वे संसद सत्र के दौरान विदेश चले जाते हैं, थाईलैंड और कंबोडिया में छिपकर जाते हैं और फिर वहीं से प्रेरणा लेकर लौटते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बार-बार ‘एटम बम फटने वाला है’ जैसी बातें करते हैं, लेकिन ऐसा कुछ होता नहीं। रिजिजू बोले, “हमने भी कई चुनाव हारे हैं, लेकिन कभी रोना-धोना नहीं किया। हमने चुनाव आयोग को गाली नहीं दी, बल्कि लोकतंत्र का सम्मान किया। राहुल सिर्फ ध्यान भटकाने का काम कर रहे हैं।”

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: UP NEWS : कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर स्नान के लिए भीड़ उमड़ी, सरयू नदी में नाव पलटी
Next: UK NEWS : हर-हर गंगे के जयकारों के साथ लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा स्नान किया

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
PU Election NSUI
  • बिहार

PU छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.