Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • राहुल पर SC की टिप्पणीः प्रियंका गांधी का जवाब ‘जज तय नहीं करेंगे कौन सच्चा भारतीय’
  • देश-विदेश

राहुल पर SC की टिप्पणीः प्रियंका गांधी का जवाब ‘जज तय नहीं करेंगे कौन सच्चा भारतीय’

Shital Sharma August 5, 2025

राहुल पर उठे सवाल और देशभक्ति की नई परिभाषा

जब कोई नेता चीन द्वारा भारत की ज़मीन पर कब्ज़े की बात करता है तो आप क्या उम्मीद करते हैं? सवाल पूछे जाएं? जवाब मांगे जाएं? या फिर उसे “असली भारतीय” मानने से इंकार कर दिया जाए?

 rahul gandhi sc remark, priya gandhi reacts, china india border 

4 अगस्त 2025 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान यही हुआ। राहुल गांधी द्वारा 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिए गए बयान पर सुनवाई में कोर्ट ने पूछा

“सच्चा भारतीय ऐसा नहीं कहेगा।”
“क्या आप वहां थे? कैसे पता कि चीन ने 2000 वर्ग किमी ज़मीन कब्जा की?“

और इसी पर भड़की प्रियंका गांधी।

प्रियंका गांधी: “जज तय नहीं करेंगे कौन सच्चा भारतीय है”

प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में मीडिया से कहा:

“माननीय जजों का सम्मान करते हैं, लेकिन यह तय करना कि कौन सच्चा भारतीय है यह उनका काम नहीं।”
“सरकार से सवाल पूछना विपक्ष का कर्तव्य है, और मेरा भाई सेना के खिलाफ कभी कुछ नहीं बोलेगा। उनके प्रति मन में सम्मान है।“

उनकी बातों में सिर्फ एक राजनीतिक बहस नहीं, एक भावनात्मक प्रतिक्रिया भी थी एक बहन की जो अपने भाई की नीयत और देशप्रेम के लिए खड़ी है।

 supreme court reprimands rahul gandhi savarkar remarks 

क्या ‘सच्चा भारतीय’ अब सिर्फ सत्ता का समर्थक है?

राहुल गांधी ने कई बार संसद और बाहर कहा है कि:

  • चीन ने भारत की हजारों किलोमीटर ज़मीन पर कब्जा किया है
  • गलवान घाटी की झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हुए
  • अरुणाचल में भारतीय सैनिकों को पीटा गया

ये सब सिर्फ सोशल मीडिया बयान नहीं थे। संसद में भी दर्ज हैं।

तो सवाल ये है क्या देश की जमीन पर हमला हो और विपक्ष चुप रहे? 

CBI केस हो, या सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी क्या राहुल को निशाना बनाया जा रहा है?

सत्यपाल मलिक जैसे लोग जब भ्रष्टाचार की बात करते हैं, या राहुल गांधी चीन की घुसपैठ की तो हमेशा एक ही सवाल उठता है:

“क्या इनकी आवाज देशद्रोही है?”

क्या हम उस दौर में पहुंच चुके हैं जहाँ सवाल पूछना खुद में अपराध बन चुका है?

रणदीप सुरजेवाला बोले: “अगर यह अवमानना है, तो हमें मंज़ूर है”

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने तीखा जवाब दिया

“भारतीय ज़मीन पर चीनी कब्जा एक हकीकत है। अगर ये बात कहना अवमानना है, तो मुझे मंज़ूर है।”
“देशभक्ति की असली परीक्षा है सरकार से हमारी ज़मीन वापस लेने के लिए सवाल पूछना।“

अशोक गहलोत और भक्त चरण दास का भी समर्थन

अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल ने कुछ भी नया या रहस्य उजागर नहीं किया, जो उन्होंने कहा वो सार्वजनिक डोमेन में पहले से मौजूद है। ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर सीधा सवाल उठाया

“राहुल गांधी की भारतीयता पर सवाल उठाना अनुचित है।“

Read More:- 15 अगस्त से पहले घर ले आएं ये चीजें, जन्माष्टमी पर मिलेगी धन और सुख की बरसात!

Watch Now :-#bhopal ओला से पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: सत्यपाल मलिक नहीं रहे: 5 अगस्त को Article 370 हटाने वाले मलिक ही थे
Next: Shehnaaz Gill Health Update: शहनाज गिल की बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में हैं एडमिट!

Related Stories

PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
  • ‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • JMM ने ED पर किया तीखा प्रहार, हेमंत सोरेन केस में ‘ब्रह्मास्त्र’ पर उठाया सवाल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.