Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • राहुल गांधी, बोले– ‘लोकतंत्र दबाया जा रहा है, संस्थाएं कमजोर की जा रही हैं’
  • देश-विदेश

राहुल गांधी, बोले– ‘लोकतंत्र दबाया जा रहा है, संस्थाएं कमजोर की जा रही हैं’

Shital Sharma October 2, 2025

 भारत की आत्मा पर हमला हो रहा है: कोलंबिया में बोले  राहुल गांधी 

rahul gandhi columbia speech india democracy crisis

rahul gandhi columbia speech: कोलंबिया की EIA यूनिवर्सिटी में जब राहुल गांधी मंच पर खड़े हुए, तो सामने बैठे युवा छात्र शायद भारत की राजनीति से उतने वाकिफ नहीं थे। लेकिन जब उन्होंने बोलना शुरू किया, तो यह साफ हो गया कि वे सिर्फ भारत की बात नहीं कर रहे थे — वे उस लोकतंत्र की बात कर रहे थे जो धीरे-धीरे दबाया जा रहा है।

“भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है,” राहुल गांधी ने कहा, और उनकी आवाज में चिंता साफ झलक रही थी।

Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?

संस्थाएं कमजोर हो रही हैं, विपक्ष की आवाज दब रही है

राहुल का कहना था कि भारत की ताकत उसकी विविधता और संस्थागत स्वतंत्रता रही है। लेकिन आज की सत्ता चाहती है कि हर संस्था—चाहे वो मीडिया हो, चुनाव आयोग या न्यायपालिका—बस एक दिशा में देखे, बस एक ही आवाज सुने।

 जब संस्थाएं सत्ता के आगे झुक जाती हैं, तो देश की आत्मा टूटने लगती है।

उन्होंने छात्रों से बातचीत के दौरान कहा कि लोकतंत्र सिर्फ चुनावों का नाम नहीं है, यह असहमति की आवाज को जगह देने का नाम है। आज, भारत में यही सबसे बड़ा संकट है।

नोटबंदी, GST और सेंट्रलाइज्ड करप्शन

राहुल गांधी ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने साफ कहा नोटबंदी और GST ने भारत की रीढ़ तोड़ दी। लाखों छोटे कारोबार खत्म हो गए। नौकरियों की बर्बादी हुई।

उनका आरोप था कि मौजूदा सरकार कुछ गिने-चुने बड़े कॉरपोरेट्स के फायदे के लिए पूरे सिस्टम को सेंट्रलाइज कर रही है, जिससे देश में रोजगार का संकट बढ़ता जा रहा है।

Read More: जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

चीन से सीखें, लेकिन लोकतंत्र बचाए रखें

राहुल ने एक अहम बिंदु उठाया—चीन से हमें प्रोडक्शन मॉडल सीखने की जरूरत है, लेकिन यह जरूरी है कि हम उसकी तरह आवाजें न दबाएं। भारत को चाहिए कि वह लोकतंत्रिक तरीके से आर्थिक विकास करे। उन्होंने कहा

 21वीं सदी केवल फैक्ट्रियों से नहीं चलेगी, बल्कि उस सोच से चलेगी जिसमें हर नागरिक को बराबर का दर्जा मिले।

 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और भारत का भविष्य

AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर बात करते हुए राहुल गांधी ने एक पर्सनल टच दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों में जब कंप्यूटर आए थे, तो सबने सोचा कि नौकरियां खत्म हो जाएंगी।

लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी तरह AI भी नौकरियों को खत्म नहीं करेगा, बल्कि उन्हें बदल देगा। जरूरी है कि भारत इस बदलाव के लिए शिक्षा और हेल्थ सेक्टर में निवेश करे।

गरीब को शिक्षा और इलाज नहीं मिला तो देश महान नहीं बन सकता

राहुल गांधी ने दो टूक कहा कि भारत का बड़ा तबका प्राइवेट अस्पतालों और स्कूलों की पहुंच से बाहर है। अगर सरकार आम नागरिक को बुनियादी सुविधाएं नहीं देती, तो वह ‘विकास’ का दावा खोखला बन जाता है।

हमारी पार्टी मानती है कि किसी भी देश की असली तरक्की तब होती है, जब सबसे गरीब आदमी को भी वही अधिकार मिले जो सबसे अमीर को हैं।

Read More:- Best life changing habits: ज़िंदगी को आसान बनाने वाले 5 छोटे बदलाव जो आपकी सोच ही बदल देंगे.

 

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: 300 गोलों वाली ‘देवी’ जिसने दुश्मनों को धूल चटाई: भुज में राजनाथ की शस्त्र पूजा
Next: Mouthwash Benefits and Risks: जानिए माउथवॉश के फायदे और रोजाना इस्तेमाल के नुकसान!

Related Stories

जंग में फ्रांस की एंट्री!
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस

Narendra Singh March 2, 2026
nationmirror
  • Top Story
  • देश-विदेश

पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?

Shital Sharma March 2, 2026
iran-israel-war-pm-modi-ccs-meeting-uae-netanyahu-call
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें

Shital Sharma March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसान कल्याण वर्ष में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में आयोजित प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट के आयोजन पर जनजाति बंधुओ ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Husband Wife Suicide CG: दंपत्ति ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी!
  • Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!
  • डॉ मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आज,सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे अध्यक्षता
  • होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट
  • MP सरकार की संपत्तियों की बिक्री में गड़बड़ी, 44 रजिस्ट्रियों में स्टाम्प चोरी का खुलासा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.