Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • पुतिन बोले- यूक्रेन NATO में शामिल होने की जिद छोड़े: तभी शांति आएगी
  • देश-विदेश

पुतिन बोले- यूक्रेन NATO में शामिल होने की जिद छोड़े: तभी शांति आएगी

Shital Sharma December 19, 2025

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 19 दिसंबर को अपनी पारंपरिक सालाना समीक्षा और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान देश और दुनिया से जुड़े कई अहम मुद्दों पर खुलकर बात की । राजधानी मॉस्को के गोस्टिनी ड्वोर में आयोजित इस कार्यक्रम में पुतिन ने 2025 की उपलब्धियों का जिक्र किया  और 2026 के लिए रूस की प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया. यह कार्यक्रम रूस में बेहद अहम माना जाता है  क्योंकि इसमें राष्ट्रपति सीधे पत्रकारों और आम नागरिकों के सवालों का जवाब देते हैं ।

यूक्रेन संकट पर पुतिन का रुख

यूक्रेन युद्ध को लेकर पुतिन ने दो टूक कहा कि रूस शांति वार्ता के लिए तैयार है लेकिन इसके लिए पश्चिम और कीव को भी ईमानदारी दिखानी होगी , उन्होंने कहा कि रूस ने किसी भी प्रस्ताव को खारिज नहीं किया है और गेंद अब पूरी तरह यूक्रेन नेतृत्व और उसके यूरोपीय समर्थकों के पाले में है  पुतिन ने यह भी आरोप लगाया कि यूरोप द्वारा रूसी संपत्तियों को जब्त करने की कोशिश खुली लूट है और इसका अंतरराष्ट्रीय कानून से कोई लेना-देना नहीं है । उनके मुताबिक ऐसे कदम वैश्विक वित्तीय व्यवस्था पर लोगों का भरोसा कमजोर करेंगे।

पश्चिम को चेतावनी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुतिन का पश्चिमी देशों के लिए संदेश सख्त रहा । उन्होंने कहा कि अगर रूस के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाता  तो किसी विशेष सैन्य अभियान की जरूरत ही नहीं पड़ती।  पुतिन ने आरोप लगाया कि पश्चिम जानबूझकर तनाव बढ़ा रहा है और रूस को अपनी आंतरिक राजनीतिक विफलताओं का बहाना बना रहा है  उन्होंने यह भी साफ किया कि यूरोप पर रूस के हमले की बातें पूरी तरह निराधार हैं और इन्हें सिर्फ डर का माहौल बनाने के लिए फैलाया जा रहा है।

अमेरिका और ट्रंप पर टिप्पणी

एनबीसी के एक पत्रकार के सवाल पर पुतिन ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने के लिए गंभीर प्रयास कर रहे हैं.  उन्होंने संकेत दिया कि रूस एंकोरेज में पेश किए गए अमेरिकी प्रस्तावों से काफी हद तक सहमत है और समाधान की संभावना अब भी मौजूद है।

अर्थव्यवस्था और घरेलू मुद्दे

पुतिन ने कहा कि पश्चिमी प्रतिबंधों के बावजूद रूसी अर्थव्यवस्था स्थिर बनी हुई है । उन्होंने ऊर्जा  रक्षा और तकनीक क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता को रूस की बड़ी उपलब्धि बताया।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous:  कड़ाके की सर्दी ने मचाई तबाही: यूपी में स्कूल बंद, बिहार में कोहरे से 7 मौतें, राजस्थान-MP में पारा 4 डिग्री पर 
Next: IND vs SA T20 Match Result: भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर सीरीज पर जमाया कब्जा! प्लेयर ऑफ द सीरीज रहें चक्रवर्ती..

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.