Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • Pushkar Singh Dhami: सीएम धामी का सख्त संदेश… सड़कों को जल्द बनाएं गड्ढा मुक्त
  • उत्तराखंड

Pushkar Singh Dhami: सीएम धामी का सख्त संदेश… सड़कों को जल्द बनाएं गड्ढा मुक्त

divya mistry October 12, 2025

Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त किया जाए ताकि आम जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके। सीएम ने साफ शब्दों में कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

cm dhami
cm dhami

Pushkar Singh Dhami: काम करें ताकि परिणाम समय पर सामने आएं

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अब तक 52 प्रतिशत पैचवर्क का कार्य पूरा किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने शेष कार्यों को तेजी से निपटाने के निर्देश दिए और कहा कि सभी संबंधित विभाग और अधिकारी समन्वय से काम करें ताकि परिणाम समय पर सामने आएं।

जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करें

सीएम धामी ने यह भी निर्देश दिया कि सभी जिलों के प्रभारी सचिव अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करें, स्थानीय जनता से संवाद स्थापित करें और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करें।

निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्यों को भी प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इन इलाकों में आवश्यक बुनियादी ढांचे का शीघ्र पुनर्निर्माण किया जाए ताकि प्रभावित लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने क्षतिग्रस्त पुलों की मरम्मत और नए पुलों के निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जनता को बेहतर, सुरक्षित और टिकाऊ बुनियादी सुविधाएं मिलें। इसके लिए सभी विभागों को सजग और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।

जनता को इसका सीधा लाभ मिले

सीएम धामी ने दो टूक कहा कि सरकार विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि सभी योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और जनता को इसका सीधा लाभ मिले।

क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की

बैठक में प्रमुख सचिव, विभागीय अधिकारी और जिलों के प्रभारी सचिव भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Madhya Pradesh politics: कमलनाथ ने कफ सिरप कांड के लिए सरकार को ठहराया जिम्मेदार
Next: IND vs AUS Womens world Cup: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाई-वोल्टेज मैच आज, पहले इंडिया करेगी बल्लेबाजी…

Related Stories

Amit Shah Haridwar Visit
  • उत्तराखंड

7 मार्च को हरिद्वार आएंगे शाह, CM धामी ने संभाली कार्यक्रम की कमान

himani Shrotiya March 3, 2026
CM Dhami Holi celebration
  • उत्तराखंड

होली के रंग में रंगे CM धामी, लोक संस्कृति का दिखा संगम

himani Shrotiya March 2, 2026
Violent clash in Rudrapur
  • उत्तराखंड

रुद्रपुर में हिंसक झड़प, 2 पक्षों में चले लाठी-डंडे

himani Shrotiya March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
  • मध्यप्रदेश के कृषि, खाद्य उत्पादों और शिल्प को मिल चुके हैं प्रतिष्ठित 27 जीआई टैग
  • अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • होली पर अंबेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा
  • CM सुक्खू इस बार 20 मार्च को पेश करेंगे हिमाचल प्रदेश का बजट
  • NDA ने उपेंद्र कुशवाहा को बनाया उम्मीदवार, JDU के खातें में 2 सीट
  • भोपाल में पाटीदार समाज का प्रदर्शन,पाटीदार समाज ने दी धर्मांतरण की चेतावनी दी
  • रवि किशन तो नाच-गाकर..CM योगी ने ली गोरखपुर सांसद की चुटकी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.