PM ने क्या उद्घाटन
संत गुरु रविदास की 649वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट का नया नाम श्री गुरु रविदास महाराजजी एयरपोर्ट रखा। संसद में केंद्रीय बजट 2026 पेश होने के कुछ ही घंटे के बाद PM आदमपुर पहुंचे।

टर्मिनल बिल्डिंग पंजाब के लिए नया गेटवे
पंजाब में एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर को और आगे बढ़ाते हुए हलवारा एयरपोर्ट पर टर्मिनल बिल्डिंग ने प्रदेश के लिए एक नया गेटवे बनाया है, जो लुधियाना और उसके आसपास के औद्योगिक और किसानी क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करता है। लुधियाना में पहले के एयरपोर्ट का रनवे अपेक्षाकृत छोटा था, जो छोटे विमानों के लिए योग्य था।

Halwara Airport Rename: कनेक्टिविटी में सुधार
कनेक्टिविटी में सुधार करने के लिए हलवारा में एक नया सिविल एन्क्लेव विकसित किया गया है, जिसमें एक लंबा रनवे है जो A320-प्रकार के विमानों को संभालने में सक्षम है। प्रधानमंत्री के स्थायी और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार विकास के विजन के अनुरूप टर्मिनल में कई ग्रीन और ऊर्जा-कुशल विशेषताएं हैं, जिनमें LED लाइटिंग, इंसुलेटेड छत, वर्षा जल संचयन प्रणाली, सीवेज और जल उपचार संयंत्र, और लैंडस्केपिंग के लिए रीसायकल पानी का इस्तेमाल शामिल है।
