Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • पंजाबः युवा AAP विधायक अनमोल गगन मान ने छोड़ी सियासत
  • Top Story
  • देश-विदेश

पंजाबः युवा AAP विधायक अनमोल गगन मान ने छोड़ी सियासत

Shital Sharma July 19, 2025

पंजाब की पॉप सिंगर से बनी थी MLA, राजनीति से ब्रेक का ऐलान

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। मशहूर पंजाबी गायिका और विधायक अनमोल गगन मान ने राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करके बताया कि उनका दिल भारी है लेकिन वह अब राजनीति में नहीं रहना चाहतीं। उन्होंने स्पीकर से विधायक पद से इस्तीफा मंजूर करने की अपील की है।

2022 में विधायक, मिली थी मंत्री पद की जिम्मेदारी

अनमोल गगन मान ने 2020 में आम आदमी पार्टी जॉइन की थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने मोहाली जिले की खरड़ सीट से जीत हासिल की। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के कद्दावर नेता रणजीत सिंह गिल को भारी मतों से हराया था।

 punjab aap mla anmol mann resignation politics exit 

चुनाव के बाद उन्हें पर्यटन और संस्कृति मंत्री बनाया गया,  2024 के कैबिनेट फेरबदल में उन्हें बाहर कर दिया गया। उसके बाद से ही वह पार्टी की गतिविधियों से दूरी बनाए हुए थीं।

इस्तीफे की टाइमिंग पर उठे सवाल

अनमोल गगन मान का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब पूर्व विरोधी रणजीत सिंह गिल ने एक दिन पहले ही अकाली दल छोड़ने का ऐलान किया है। सूत्रों के मुताबिक, गिल अब आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं, और उपचुनाव में AAP की ओर से उम्मीदवार भी बन सकते हैं।

अगर अनमोल का इस्तीफा मंजूर हो जाता है तो खरड़ सीट पर उपचुनाव होना तय है, और यह सीट एक बार फिर गिल बनाम AAP के भीतर ही बन सकती है।

शादी के बाद से राजनीति से दूरी

अनमोल गगन मान ने 16 जून 2024 को एडवोकेट शहबाज सिंह सोही से शादी की थी। शादी के बाद से ही उन्होंने राजनीतिक मंचों से दूरी बना ली थी। शहबाज सिंह पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में वकील हैं और रियल एस्टेट से भी जुड़े हैं।

 punjab aap mla anmol mann resignation politics exit 

शहबाज का परिवार भी राजनीति में सक्रिय रहा है। उनकी मां सीलम सोही कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं, जबकि उनके दादा निर्दलीय विधायक रहे हैं।

क्या अनमोल की वापसी होगी?

सोशल मीडिया पोस्ट में अनमोल ने लिखा है कि उनकी शुभकामनाएं पार्टी और सरकार के साथ हैं। इसका मतलब यह निकाला जा रहा है कि उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी है, सिर्फ सक्रिय राजनीति से ब्रेक लिया है। पार्टी में उनका भविष्य क्या होगा, ये आने वाले समय में तय होगा।

 सिंगर से नेता तक का सफर

अनमोल गगन मान पंजाबी संगीत इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम रही हैं। उन्होंने AAP के लिए कैंपेन सॉन्ग भी तैयार किया था, जिससे वह पार्टी के युवाओं में लोकप्रिय चेहरा बनीं। 2022 में वह पंजाब विधानसभा की सबसे युवा महिला विधायकों में शामिल थीं।

Read More:-डेल्टा फ्लाइट के इंजन में भड़की आग, एलए एयरपोर्ट पर कराई गई आपात लैंडिंग

Watch Now :- गाजीपुर में मिला तैरता हुआ ‘#रामशिला’ पत्थर! देखें #रहस्यमयी वीडियो

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: यादव कथावाचकों के खिलाफ गिरफ्तार वारंट जारीः जानिए अदालत का फैसला
Next: Fish Venkat Passes Away: तेलुगु के मशहूर कॉमेडियन का 53 की उम्र में हुआ निधन!

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.