पंजाब की पॉप सिंगर से बनी थी MLA, राजनीति से ब्रेक का ऐलान
पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। मशहूर पंजाबी गायिका और विधायक अनमोल गगन मान ने राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करके बताया कि उनका दिल भारी है लेकिन वह अब राजनीति में नहीं रहना चाहतीं। उन्होंने स्पीकर से विधायक पद से इस्तीफा मंजूर करने की अपील की है।2022 में विधायक, मिली थी मंत्री पद की जिम्मेदारी
अनमोल गगन मान ने 2020 में आम आदमी पार्टी जॉइन की थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने मोहाली जिले की खरड़ सीट से जीत हासिल की। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के कद्दावर नेता रणजीत सिंह गिल को भारी मतों से हराया था।
चुनाव के बाद उन्हें पर्यटन और संस्कृति मंत्री बनाया गया, 2024 के कैबिनेट फेरबदल में उन्हें बाहर कर दिया गया। उसके बाद से ही वह पार्टी की गतिविधियों से दूरी बनाए हुए थीं।
इस्तीफे की टाइमिंग पर उठे सवाल
अनमोल गगन मान का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब पूर्व विरोधी रणजीत सिंह गिल ने एक दिन पहले ही अकाली दल छोड़ने का ऐलान किया है। सूत्रों के मुताबिक, गिल अब आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं, और उपचुनाव में AAP की ओर से उम्मीदवार भी बन सकते हैं। अगर अनमोल का इस्तीफा मंजूर हो जाता है तो खरड़ सीट पर उपचुनाव होना तय है, और यह सीट एक बार फिर गिल बनाम AAP के भीतर ही बन सकती है।शादी के बाद से राजनीति से दूरी
अनमोल गगन मान ने 16 जून 2024 को एडवोकेट शहबाज सिंह सोही से शादी की थी। शादी के बाद से ही उन्होंने राजनीतिक मंचों से दूरी बना ली थी। शहबाज सिंह पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में वकील हैं और रियल एस्टेट से भी जुड़े हैं।
शहबाज का परिवार भी राजनीति में सक्रिय रहा है। उनकी मां सीलम सोही कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं, जबकि उनके दादा निर्दलीय विधायक रहे हैं।