Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • Pulse Polio Campaign: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीन दिवसीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ
  • मध्य प्रदेश

Pulse Polio Campaign: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीन दिवसीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ

divya mistry October 12, 2025

Pulse Polio Campaign: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार, 12 अक्टूबर को अपने निवास से तीन दिवसीय (12 से 14 अक्टूबर) पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 12 छोटे बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो-दो बूंदें पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत प्रदेश के 18 चयनित जिलों में 5 वर्ष तक की आयु के लगभग 39.19 लाख बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जाएगी।

Pulse Polio Campaign:
Pulse Polio Campaign:

Pulse Polio Campaign: उन्मूलन हर नागरिक का कर्तव्य

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि पोलियो की दो बूंदें न केवल एक बच्चे को जीवनभर के लिए सुरक्षित करती हैं, बल्कि यह एक स्वस्थ, आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की नींव भी रखती हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रह जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पोलियो जैसी बीमारी किसी बच्चे को जीवनभर के लिए पराश्रित बना सकती है, इसलिए इसका उन्मूलन हर नागरिक का कर्तव्य है।

एक भी बच्चा छूट न जाए

अभियान के दौरान प्रदेश के 18 जिलों में 64,000 से अधिक वैक्सीनेटर, 24,000 से अधिक पोलियो बूथों के माध्यम से सेवा देंगे। साथ ही घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है ताकि एक भी बच्चा छूट न जाए।

सशक्त भारत” के संकल्प को साकार कर सकेंगे

मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि प्रदेश ‘पूर्णतः पोलियो मुक्त मध्यप्रदेश’ बनने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इस अभियान में जनसहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि हर नागरिक का सहयोग मिलने पर ही हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “स्वस्थ और सशक्त भारत” के संकल्प को साकार कर सकेंगे।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे

इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. सौरभ पुरोहित, अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Pulse Polio Campaign: पोलियो टीकाकरण अभियान के अंतर्गत शामिल जिले

अनूपपुर, बैतूल, भिंड, भोपाल, छिंदवाड़ा, दतिया, देवास, ग्वालियर, नर्मदापुरम, जबलपुर, कटनी, खंडवा, खरगोन, मंडला, मंदसौर, मुरैना, नरसिंहपुर और नीमच।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले-धान में किसी प्रकार की अनियमितता नही पाई जानी चाहिए
Next: Madhya Pradesh politics: कमलनाथ ने कफ सिरप कांड के लिए सरकार को ठहराया जिम्मेदार

Related Stories

फिल्म ‘शतक’ MP में टैक्स फ्री,CM डॉ मोहन ने की घोषणा
  • एंटरटेनमेंट
  • मध्य प्रदेश

फिल्म ‘शतक’ MP में टैक्स फ्री,CM डॉ मोहन ने की घोषणा

divya mistry March 3, 2026
इंदौर सीवर हादसा.. CM ने किया 30 लाख मुआवजे का ऐलान
  • मध्य प्रदेश

इंदौर सीवर हादसा: CM ने किया 30 लाख मुआवजे का ऐलान

divya mistry March 3, 2026
नया वीडियो कई खुलासे
  • मध्य प्रदेश

ब्लैकमेलर राजेश तिवारी का नया वीडियो, मंत्री सारंग पर कर दी बड़ी बात

divya mistry March 3, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • फिल्म ‘शतक’ MP में टैक्स फ्री,CM डॉ मोहन ने की घोषणा
  • पटना में नितिन नबीन ने खेली होली, DJ और अश्लील गानों पर बैन
  • राज्यसभा चुनाव: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची
  • Hathras Yamuna Expressway Accident: बस ने वैन को पीछे से मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत!
  • कौन हैं लक्ष्मी वर्मा? जिन्हें BJP ने छत्तीसगढ़ से बनाया राज्यसभा के लिए उम्मीदवार
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.