Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Priyanka Chopra 43rd Birthday: प्रियंका चोपड़ा का 43वां बर्थ डे आज…
  • एंटरटेनमेंट

Priyanka Chopra 43rd Birthday: प्रियंका चोपड़ा का 43वां बर्थ डे आज…

Hema Gupta July 18, 2025

Priyanka Chopra 43rd Birthday: बॉलीवुड की जानी – मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज 43 साल की हो गई हैं, वो न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग से जलवा बिखेर रही हैं। एक्ट्रेस का फिल्मी सफर आसान नहीं था, उन्हें बॉडी सेमिंग का सामना करना पड़ा, लोग उनकी स्किन कलर का मजाक उड़ाते थे उन्हे काली बिल्ली और डस्की कहते थे।

Read More: Katrina Kaif 42th Birthday: कैटरीना कैफ का 42वां बर्थडे आज…

हालांकि आज प्रियंका एक ग्लोबल स्टार के रुप में मशहूर हैं। और वो फिल्मी दुनिया के साथ अपनी लग्जरी लाइफ के लिए भी काफी फेमस हैं। प्रियंका का जन्म 18 जुलाई 1982 में जमशेदपुर, बिहार में हुआ था। उनके पिता अशोक चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा दोनों ही डॉक्टर थे।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘अनफिनिश्ड’ में उन्होंने अपनी लाइफ के बारें में बताया और फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद किन – किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

 

17 साल की उम्र में बनी मिस इंडिया…

एक्ट्रेस ने साल 2000 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। और उसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में हाथ आजमाया लेकिन पहले उन्हें काफी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। लेकिन फिर 2002 में तमिल फिल्म ‘थमिजान’ से एक्टिंग की शुरुआत की।

एक इंटरव्यूं में प्रियंका ने बताया था कि- “मुझे कई वजहों से रिजेक्शन का समाना करना पड़ा था। कभी मुझे कहा जाता था कि रोल के लिए फिट नहीं हूं। कभी फेवरेटिज्म की वजह से तो कभी किसी की गर्लफ्रेंड की वजह से मुझे फिल्म में कास्ट नहीं किया गया। इंडस्ट्री में एक समय ऐसा भी था जब कोई मेरे साथ काम नहीं करना चाहता था। करियर के शुरुआत में मुझे लगभग डेढ़ साल तक रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था।”

2015 में प्रियंका को ‘क्वांटिको’ से मिली पहचान…

बॉलीवुड के साथ – साथ प्रियंका ने हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई अमेरिकी टेलीविजन के एक शो ‘क्वांटिको’ में लीड रोल में नजर आई और वहीं से प्रियंका को पहचान मिली। फिर उन्होंने ‘बेवॉच’ , ‘इजंट इट रोमांटिक’, ‘द व्हाइट टाइगर’ , ‘द मैट्रिकंस रिसरेक्शन्स’ , ‘लव अगेन’ और ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में भी काम किया।

ये ऑवार्ड प्रियंका के नाम…

1. एक्ट्रेस ने 2 राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार और 5 फिल्मफेयर पुरुस्कार सहित कई पुरुस्कारों से उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

2. 2016 में भारत सरकार द्वारा प्रियंका चोपड़ा को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

प्रियंका का लव ऑफेयर…

रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस 17 साल की उम्र में पहली बार उन्हें धोका मिला फिर एक्ट्रेस का नाम असीम मर्चेंट से जुड़ा और एक रिपोर्ट में बताया गया कि प्रियंका जैसे ही फेमस होने लगी उन्होंने ब्रेकअप कर लिया। फिर प्रियंका का नाम हरमन बाजेवा से जुड़ा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों 5 साल तक रिलेशनशिप में रहे और फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। उसके बाद शाहिद कपूर फिर अक्षय और फिर शाहरुख के साथ भी नाम जोड़ा गया। और हॉलीवुड स्टार टॉप हिडलस्टन के साथ भी रिलेशनशिप की खबरे सामने आईं।

प्रियंका की कुछ फेमस फिल्में…

एक्ट्रेस की कुछ फेमस फिल्में – “मैरी कॉम”, “बाजीराव मस्तानी”, “दिल धड़कने दो”, “बर्फी!”, “फैशन”, “डॉन”, “डॉन 2”, “कृष 3”, “अग्निपथ”, और “द स्काई इज पिंक”
हैं, जिससे प्रियंका को काफी पॉपुलैरिटी मिली।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

साल 2018 में प्रियंका ने की निक से की शादी…

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस का रिश्ता एक शानदार कहानी है। दोनों ने एक – दूसरे को 2 साल तक डेट किया, इसके बाद दोनों ने 1 दिसंबर 2018 को राजस्थान के शाही उम्मेद भवन पैलेस में शादी की। उनकी शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों परंपराओं के अनुसार संपन्न हुई, जिसने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरीं।

साल 2018 की यह शादी न सिर्फ भारत बल्कि इंटरनेशनल मीडिया में भी सबसे चर्चित सेलेब्रिटी वेडिंग बन गई थी।

शादी के चार साल बाद, 2022 में इस पावर कपल ने सरोगेसी के जरिए बेटी “मालती मैरी चोपड़ा जोनस” का स्वागत किया। बेटी के जन्म ने उनकी जिंदगी में एक नई शुरुआत की, और आज यह कपल फैमिली लाइफ को भरपूर एन्जॉय कर रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Pench Tiger Reserve: आगे मॉम, पीछे 4 बच्चे…’ सिवनी के जंगल में बाघिन की नाइट वॉक
Next: TRF आतंकवादी लिस्ट में: पाकिस्तान समर्थित TRF को आतंकी संगठन घोषित

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.