Tribal Pride Day Program: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दीप प्रज्ज्वलित कर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की। बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर आयोजित इस समारोह में उन्होंने जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और सम्मान को बढ़ावा देने वाली कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन किया। यह 8 महीनों में उनका दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा है।
Tribal Pride Day Program: वैद्यों और देवस्थलों से जुड़ी योजनाओं का शुभारंभ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पारंपरिक उपचार व्यवस्था से जुड़े वैद्यों के लिए बनाई गई विशेष योजना का उद्घाटन किया। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न जनजातीय देवस्थलों से जुड़े संरक्षण,विकास कार्यों को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने 70 साल पहले डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा गोद लिए गए ‘बसंत पंडो’ से मिलने का कार्यक्रम भी तय किया। बसंत की उम्र अब 80 साल हो चुकी है।
read more :छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर सुरक्षाबलों ने 13 नक्सली मार गिराए
बिरसा मुंडा महान वीर थे-राज्यपाल
आदिवासियों का विकास हो रहा है। बस्तर के लोगों को राशन मिल रहा है। वहीं राज्यपाल रामेन डेका ने कहा कि बिरसा मुंडा महान वीर थे, जिन्हें आज याद किया जा रहा है। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओरांव, राज्यमंत्री दुर्गा दास उइके और राज्यमंत्री तोखन साहू भी मौजूद हैं।
छत्तीसगढ़ में आदिवासियों का विकास हो रहा- सीएम साय
CM विष्णु देव साय ने कहा,कि छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के घरों तक बिजली पहुंची, बस्तर में नक्सलवाद की कमर टूट गई है। आदिवासियों का विकास हो रहा है। बस्तर के लोगों को राशन मिल रहा है। हर घर तक विकास पहुंच रहा है।
Tribal Pride Day Program: नृत्य महोत्सव ने बढ़ाया रंग
दो दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस के पहले दिन प्रदेश स्तरीय जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव का आयोजन हुआ। विभिन्न क्षेत्रों से आए लोक नर्तक दलों ने मनमोहक पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। नृत्य महोत्सव के विजेताओं को आगामी कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू के हाथों सम्मानित किया जाएगा।
