Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Pothole in Bhopal: राजधानी में गड्ढा…राहगीर हुए परेशान
  • मध्य प्रदेश

Pothole in Bhopal: राजधानी में गड्ढा…राहगीर हुए परेशान

Aditya Mishra July 17, 2025

अचानक धसी ज्योति टॉकीज के सामने की सड़क

Pothole in Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर की व्यस्त सड़क अचानक धसने से हड़कंप मच गया। भारी बारिश के बीच सड़क में गहरा गड्ढा बन गया, जो देखने में किसी सुरंग या झरने जैसा प्रतीत हो रहा है। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई राहगीर मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।

पुराना नाला बना सड़क धंसने की वजह

जानकारी के अनुसार, एमपी नगर की यह सड़क शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है। बताया जा रहा है कि सड़क के नीचे बहने वाला पुराना नाला इस हादसे की मुख्य वजह हो सकता है। बारिश के कारण नाले का पानी सड़क के नीचे रिसने से मिट्टी कमजोर हो गई, जिसके चलते सड़क धंस गई। इस घटना ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े किए हैं।

Pothole in Bhopal:

मंत्री के बयान पर फिर छिड़ी बहस

इस घटना के बाद मध्य प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह का पुराना बयान… जिसमें उन्होंने कहा था कि जब तक सड़कें रहेंगी तब तक गड्ढे रहेंगे फिर से चर्चा में आ गया है। विपक्ष और आम लोग इस बयान को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। भोपाल में सड़क धंसने की यह घटना कोई नई बात नहीं है… इससे पहले इंदौर और ग्वालियर में भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

राजधानी का हाल बुरा, अन्य जिलों की चिंता

Pothole in Bhopal : भोपाल में सड़क धंसने की घटना ने एक बार फिर शहर की बुनियादी ढांचे की कमियों को उजागर कर दिया है। जब राजधानी की सड़कों का यह हाल है… तो प्रदेश के अन्य जिलों की स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। स्थानीय लोग और विशेषज्ञ सड़क निर्माण में गुणवत्ता और रखरखाव पर ध्यान देने की मांग कर रहे हैं… ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

 

 

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Freestyle Chess Grand Slam 2025: गुकेश के बाद अब प्रगनानंदा ने भी दी मैग्नस कार्लसन को मात!
Next: Vishnu Deo Sai Bijapur Youth: छग के मुखिया विष्णुदेव साय ने बीजापुर के युवाओं से की मुलाकात

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • IND vs WI T20 Match: भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी से झूमें पूर्व क्रिकेटर, खिलाड़ियों की जमकर तारीफ…
  • ईरान पर हमले से हाहाकार: प्री-ओपेन में 7000 टूटा सेंसेक्स, कच्चा तेल 10% उछला
  • शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.