Vishnu Deo Sai Bijapur Youth: छग के मुखिया विष्णुदेव साय ने बीजापुर के युवाओं से की मुलाकात

chhattisgarh-cm-vishnu-deo-sai-meets-bijapur-youth

Vishnu Deo Sai Bijapur Youth: छग के मुखिया विष्णुदेव साय ने बीजापुर के युवाओं से की मुलाकात

vishnu deo sai bijapur youth छग के मुखिया विष्णुदेव साय ने बीजापुर के युवाओं से की मुलाकात

युवाओं के साथ सीएम की आत्मीय मुलाकात

Vishnu Deo Sai Bijapur Youth: खबर छग के बीजापुर से है जहां छग के मुखिया विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत रायपुर भ्रमण पर आए बीजापुर के युवाओं से मुलाकात की। उन्होंने युवाओं से आत्मीयता के साथ उनके अनुभव सुने और कहा कि बस्तर का हर गांव समृद्ध बनेगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं से उनके क्षेत्र में हुए बदलावों के बारे में पूछा.. जिस पर युवाओं ने सड़कों, बिजली और आंगनबाड़ी केंद्रों जैसी सुविधाओं में सुधार की बात कही।

बस्तर के विकास को प्राथमिकता

मुख्यमंत्री साय ने जोर देकर कहा कि बस्तर का विकास उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने युवाओं की पढ़ाई और गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। एक युवा ने बताया कि वह जूलॉजी में बीएससी कर चुका है और अपने गांव का पंच है। मुख्यमंत्री ने इस जज्बे की सराहना की और युवाओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बस्तर के युवा आज आत्मविश्वास से भरे हैं और क्षेत्र का विकास अब कोई नहीं रोक सकता। read more: पुलिस के हत्थे चढ़ा नौवीं पास साइबर क्रिमिनल, महाकाल मंदिर से सीखा ‘ऑफिसर स्टाइल

तकनीक से जुड़ रहे बस्तर के युवा

मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने युवाओं से पूछा कि कितने लोग इंस्टाग्राम चलाते हैं। कई युवाओं के हाथ उठाने पर मुख्यमंत्री ने हर्ष जताते हुए कहा कि बस्तर के बच्चे अब हाईटेक हो रहे हैं। युवाओं ने बताया कि उनके गांवों में मोबाइल टावर लग रहे हैं, जिससे तकनीकी सुविधाएं बढ़ रही हैं। इस बात पर सभी के चेहरों पर मुस्कान छा गई।

रायपुर भ्रमण का अनुभव

Vishnu Deo Sai Bijapur Youth : बीजापुर से आए 100 युवाओं ने स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के तहत रायपुर में मुक्तांगन, जंगल सफारी सहित कई स्थानों का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से इस अनुभव का पूरा लाभ उठाने को कहा। इस अवसर पर वनमंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण देव, संपत अग्रवाल और ईश्वर साहू सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे। read more: राजधानी में गड्ढा…राहगीर हुए परेशान          

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।