Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Pooja Dhanda Engagement: कॉमनवेल्थ गोल्ड विजेता पूजा ढांडा की आज रिंग सेरेमनी, 13 नवंबर को होगी शादी….
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Pooja Dhanda Engagement: कॉमनवेल्थ गोल्ड विजेता पूजा ढांडा की आज रिंग सेरेमनी, 13 नवंबर को होगी शादी….

Hema Gupta August 7, 2025

Pooja Dhanda Engagement: हरियाणआ निवासी इंटरनेशनल रेसलर पूजा ढांडा की हिसार के तोशाम रोड स्थित ताज पैलेस में आज सगाई होने वाली है। पूजा का रिश्ता बिजनेसमैन अभिषेक बूरा से तय हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों की 13 नवंबर को इसी पैलेस से शादी होगी।

Read More: Asia Cup 2025 Afghanistan Squad: अफगानिस्तान की टीम का ऐलान, राशिद खान को फिर सौंपी गई जिम्मेदारी…

पिता ने तय किया पूजा का रिश्ता…

पूजा अपने पिता अजमेर ढांडा द्वारा तय किए गए इस रिश्ते से अरेंज मैरिज कर रही हैं। इससे पहले 23 फरवरी को रोके की रस्म पूरी हुई थी। पूजा इन दिनों हिसार के सुंदर नगर में रहती हैं और बतौर सीनियर कुश्ती ट्रेनर काम कर रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pooja Dhanda (@poojadhanda0007)

साधारण परिवार से इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म तक…

अजमेर ढांडा पशुपालन विभाग से रिटायर्ड ड्राइवर हैं और मां कमलेश ढांडा गृहिणी हैं। पूजा ने अपनी कुश्ती की शुरुआत महावीर स्टेडियम, हिसार से की थी, जहां अब वह बच्चों को ट्रेनिंग देती हैं।

पूजा का स्पोर्ट्स करियर: जूडो से रेसलिंग तक का सफर…

जूडो से की शुरुआत…

हिसार जिले के गांव बुडाना की रहने वाली पूजा ने अपने खेल करियर की शुरुआत जूडो से की थी। नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर जूडो में कई मेडल जीते।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anil Dhanda (@dhanda00_)

रेसलर कृपा शंकर ने रेसलिंग में आने को कहा…

2009 में एशियन जूडो चैंपियनशिप के दौरान रेसलर कृपा शंकर बिश्नोई से मुलाकात के बाद पूजा ने जूडो छोड़ रेसलिंग को अपनाया। 2010 यूथ ओलिंपिक में 60 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया।

कॉमनवेल्थ में दो गोल्ड मेडल…

पूजा ने 2013 और 2017 में साउथ अफ्रीका में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में दो गोल्ड मेडल जीते। 2014 एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल भी हासिल किया।

हेलन मारोलिस को दो बार हराया…

2018 में प्रो रेसलिंग लीग के दौरान पूजा ने ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हेलन मारोलिस को दो बार हराया। पूजा ने बताया कि हार के बाद हेलन ने कहा – “मैं तुम्हारी फैन बन गई हूं”, यह पल पूजा के लिए सपना पूरा होने जैसा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pooja Dhanda (@poojadhanda0007)

दंगल फिल्म का ऑफर ठुकराया…

आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में बबीता फोगाट का रोल पूजा को ऑफर हुआ था, लेकिन चोट के चलते उन्हें यह मौका छोड़ना पड़ा। खास बात ये है कि पूजा ने अपनी पहली नेशनल चैंपियनशिप में बबीता को हराया था।

चोट के बाद की वापसी और अर्जुन अवॉर्ड…

2016 में इंजरी के कारण पूजा रियो ओलिंपिक मिस कर गईं। सर्जरी और रिहैब के बाद 2017 में नेशनल चैंपियन बनीं। 2019 में भारत सरकार ने पूजा को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना जारीः 21 अगस्त नामांकन की अंतिम तारीख!
Next: Barwani NEWS: मूलचंद यादव ने लगाई फांसी… परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.