DEWAS CRIME: देवास जिले के कन्नौद पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर सिया घाट पर हुई लूट की वारदात को सुलझाते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए मोबाइल, बैग, पर्स और 5 हजार रुपये भी बरामद किए।

घटना का विवरण

DEWAS CRIME: 8 दिसंबर की रात हरदा निवासी एक परिवार इंदौर के सीएचएल अस्पताल से इलाज कराकर घर लौट रहा था। कन्नौद-आष्टा मार्ग स्थित सिया घाट पर अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोककर मारपीट की और नगदी व आभूषण लूट लिए। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक विशेष टीम गठित की।
जांच और गिरफ्तारी

DEWAS CRIME: पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन और एसडीओपी कन्नौद केतन अड़लक व थाना प्रभारी तहज़ीब काजी के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने जांच शुरू की। मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति सिया घाट के पास जंगल में छिपे हुए हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक का बयान

DEWAS CRIME: पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूट का सामान बरामद हुआ है। आरोपियों ने वारदात के लिए रास्ते में रापी लगाकर परिवार को रोका था। पुलिस की तत्परता से इस वारदात को 72 घंटे में सुलझा लिया गया।
पुलिस अधिक्षक ने की प्रेस वार्ता
DEWAS CRIME: इस सफलता की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस टीम की तेज कार्रवाई और समर्पण से घटना का खुलासा हुआ। उन्होंने टीम की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह के प्रयास जारी रखने की बात कही।
