फायरिंग में 1 जवान शहीद, एंबुश में फंसी DRG-BSF की टीम

CG NEWS: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक DRG जवान शहीद हो गया है। वहीं कुछ जवानों के घायल होने की भी खबर है। शहीद जवान के शव को लेकर पुलिस की एक टीम नारायणपुर पहुंच गई है। दूसरी टीम अभी जंगल में ही है। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
CG NEWS: मुठभेड़ में एक जवान शहीद
सोनपुर और कोहकामेटा बॉर्डर के पास जंगल में BSF और DRG की टीम नक्सलियों के एंबुश में फंस गई थी। बुधवार दोपहर 1 बजे से दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हुई। मुठभेड़ के दौरान नारायणपुर में हेड कॉन्स्टेबल बीरेंद्र कुमार सोरी को गोली लगी, जिससे उनकी मौके पर ही शहादत हो गई। IG सुंदरराज पी ने पुष्टि की है।
CG NEWS: कांकेर के रहने वाले थे बीरेंद्र
बीरेंद्र कुमार सोरी 2010 में नारायणपुर जिला बल में कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। 2018 में नक्सल ऑपरेशन में वीरतापूर्ण कार्य के लिए उन्हें हेड कॉन्स्टेबल के पद पर पदोन्नत किया गया था। वे कांकेर के नरहरपुर के रहने वाले थे।
CG NEWS: 3 दिन पहले 7 नक्सलियों को किया था ढेर
3 दिन पहले भी छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर ग्रेहाउंड्स फोर्स ने महिला नक्सली समेत 7 नक्सलियों को मार गिराया था। जवानों ने मौके से एक-47 समेत अन्य हथियार भी बरामद किए हैं। मामला तेलंगाना के मुलुगु जिले के ईटूनगरम थाना क्षेत्र का है।
