PM Modi Bengal Rally: PM मोदी का पश्चिम बंगाल दौरे का दूसरा दिन है। उन्होंने सिलीगुड़ी में जनसभा की। PM मोदी ने दार्जिलिंग की सभी 5 और जलपाईगुड़ी जिले की सभी 7 सीटों पर BJP के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे।
শিলিগুড়িতে র্যালি শুরুর আগে, কিছু বিশেষ মুহূর্ত।
বিজেপির প্রতি মানুষের এই উন্মাদনা অভাবনীয়! pic.twitter.com/fJsPATBYb9
— Narendra Modi (@narendramodi) April 12, 2026
बैंक के लिए पैसे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि TMC ने मदरसों के लिए ₹6000 करोड़ दिए, लेकिन विकास के लिए कुछ नहीं किया। वह सिर्फ अपने वोट बैंक के लिए पैसे देती है। आपने TMC के शासन में बंगाल की बर्बादी देखी है। अब उन्हें 15 साल का हिसाब देना होगा। PM ने कहा कि बंगाल से TMC का जाना तय है। कल रोड शो में लोगों ने जो प्यार दिखाया, उसे मैं कभी नहीं भूल सकता। आज सिलीगुड़ी की जनसभा TMC की नींद उड़ा देगी।

CAA का जिक्र
प्रधानमंत्री मोदी ने CAA (नागरिकता संशोधन अधिनियम) का भी जिक्र किया। उन्होंने ‘कमल खिलाओ, घुसपैठिया भगाओ’ के नारे लगाते हुए कहा कि TMC की सरकार निर्मम है, लेकिन हमारी सरकार ने CAA की मदद से आपको वोटिंग की गारंटी दी है। PM ने कहा नॉर्थ बंगाल में TMC की राजनीति हमेशा डर पैदा करने की रही है। लोगों को डराना और उनकी उपेक्षा करना यहां आम बात है। यहां राजनीतिक हिंसा होती है, लोगों को धमकाया जाता है। नेताओं की हत्या तक करवाई जाती है।
दार्जिलिंग में आबादी
दार्जिलिंग की सभी 5 सीटों पर BJP के विधायक हैं। दार्जिलिंग में 66% हिंदू और 24% बौद्ध आबादी है। पहाड़ों पर गोरखा पहचान की राजनीति चलती है, जबकि सिलीगुड़ी जैसे मैदानी क्षेत्र में शहरी मुद्दे और व्यापार मुख्य हैं। जलपाईगुड़ी की 7 में से 4 सीटों पर TMC और 3 पर BJP के विधायक हैं। राजबंशी और ST समुदाय यहां किंगमेकर रहे हैं। जिले में 82% हिंदू, 13% मुस्लिम और 3 फीसदी ईसाई आबादी है।
PM Modi Bengal Rally: दीदी का आरोप
इधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांकुरा में एक रैली के दौरान कहा कि TMC को हराने के लिए BJP ने 1000 करोड़ रुपये की डील की है। चुनाव वाले इलाकों में केंद्रीय बल महिलाओं के साथ तलाशी के नाम पर गलत हरकत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी बंगाल को ‘सोनार बांग्ला’ बनाने की बात करती है, लेकिन जिन राज्यों में उनकी सरकार है, वहां बंगाल के लोगों के साथ गलत व्यवहार होता है।
