शी जिनपिंग से 2 साल बाद मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस के कजान पहुंच गए हैं। उनका यह दौरा 2 दिन का है। पीएम मोदी पिछले 4 महीने में दूसरी बार रूस के दौरे पर हैं।
मोदी ने इससे पहले जुलाई में भारत-रूस शिखर सम्मेलन का दौरा किया था। प्रधानमंत्री आज शाम ब्रिक्स नेताओं के साथ रात्रिभोज में शामिल होंगे। रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करेंगे। उनकी कई नेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत भी हो सकती है।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पीएम मोदी बुधवार को ब्रिक्स बैठक में शामिल होंगे। यह दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। सुबह सबसे पहले बंद कमरे में चर्चा होगी। इसके बाद शाम को खुला महाधिवेशन होगा। इस दौरान पीएम मोदी कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बातचीत होने की संभावना है। विदेश मंत्रालय ने कल जानकारी दी कि लद्दाख में पेट्रोलिंग को लेकर भारत और चीन के बीच समझौता हो गया है।
ऐसे में पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच बातचीत हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो दोनों नेता दो साल बाद एक-दूसरे से बात करेंगे। दोनों पिछली बार 2022 में इंडोनेशिया के बाली में G-20 शिखर सम्मेलन के मौके पर मिले थे।
