cg-news-elephants-blocked-the-track-and-stopped-the-train

CG NEWS: हाथियों ने ट्रेक जाम कर रोक दी ट्रेन

By : Narendra Singh
CG NEWS: हाथियों ने ट्रेक जाम कर रोक दी ट्रेन

हावड़ा-मुंबई रूट पर 10 घंटे तक नहीं चली कोई ट्रेन

CG NEWS: हावड़ा-मुंबई रूट पर चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा स्टेशन के पास हाथियों के झुंड ने ट्रेक पर जाम लगा दिया. हाथियों का दल रेलवे ट्रैक पर घंटों जमे रहे, जिसके कारण इस सेक्शन से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन 10 से भी ज्यादा समय तक बंद रहा.

CG NEWS: हाथियों ने थाम दी ट्रेन की रफ्तार

चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा-मुंबई रूट पर बंडामुंडा स्टेशन में 23 हाथियों का दल रेलवे ट्रैक पर आ गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 16 ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर ट्रेनों को रोकना पड़ा। हावड़ा और मुंबई रूट पर चलने वाली गाड़ियां कई घंटे देरी से रवाना हुई.

CG NEWS: 10 किमी प्रतिघंटे की गति से गुजरी ट्रेन

हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए रेल मंडल ने ट्रेनों की रफ्तार को लेकर आदेश जारी किया। इसके तहत अप व डाउन दोनों दिशा की ट्रेनें इस सेक्शन से 10 किमी प्रतिघंटे की गति से चलीं। ऐसा हाथियों की सुरक्षा को देखते हुए किया गया था। इस दौरान वन विभाग की टीम रेलवे ट्रैक के आसपास मौजूद रहे।

CG NEWS: इसी जगह पर हुई थी हाथी के बच्चे की मौत

एक सप्ताह पहले इसी जगह हाथियों के झूंड को मालगाड़ी ने टक्कर मार दी थी, जिसमें एक हाथी के बच्चे की मौत हो गई थी। इस हादसे में हाथी का बच्चा घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। माना जा रहा है कि हाथियों का दल लापता हाथी के बच्चे की तलाश में भटक रहा है।जिस जगह पर हादसा हुआ था, वहां हाथियों का दल बच्चे की तलाश में मंडरा रहा था। हालांकि, हाथी का बच्चा नहीं मिलने पर दल पूरी रात तलाश के बाद सुबह वहां से जंगल की तरफ निकल गया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर