Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP NEWS : पीएम मोदी मन की बात के 127 वें एपिसोड में बोले-भारतीय नस्ल के श्वान की तारीफ की
  • मध्य प्रदेश

MP NEWS : पीएम मोदी मन की बात के 127 वें एपिसोड में बोले-भारतीय नस्ल के श्वान की तारीफ की

Taruna Samariya October 26, 2025

PM Narendra Modi BSF Dog Training Centre 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 127वें एपिसोड में बीएसएफ और सीआरपीएफ द्वारा भारतीय नस्ल के श्वानों को अपनाने और प्रशिक्षण देने की सराहना की। उन्होंने बताया कि पांच साल पहले उन्होंने देशवासियों और सुरक्षा बलों से भारतीय नस्ल के कुत्तों को अपनाने का आग्रह किया था।

टेकनपुर में डॉग ट्रेनिंग सेंटर

बीएसएफ का राष्ट्रीय डॉग ट्रेनिंग सेंटर ग्वालियर के टेकनपुर में स्थित है, जहां रामपुर हाउंड, मुधोल हाउंड और अन्य भारतीय मूल के कुत्तों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन कुत्तों के प्रशिक्षण के लिए मैनुअल को उनकी विशेष क्षमताओं के आधार पर संशोधित किया गया है।

स्वदेशी कुत्तों की खूबियां

पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय नस्ल के कुत्ते अपने वातावरण में जल्दी ढल जाते हैं साहस, निष्ठा और कार्यकुशलता से भरपूर होते हैं। उन्होंने मुधोल हाउंड नस्ल की आर्या नामक कुत्ते की प्रशंसा करते हुए बताया कि यह विदेशी नस्लों को पीछे छोड़कर 2024 की ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में प्रथम पुरस्कार जीत चुकी है।

READ MORE :जाते-जाते बचा गया तीन जिंदगिया, ऑटो ड्राइवर की गार्ड ऑफ ऑनर के साथ विदाई

सुरक्षा बलों में स्वदेशी श्वानों का बढ़ता योगदान

पिछले वर्षों में बीएसएफ और सीआरपीएफ ने भारतीय नस्ल के कुत्तों की संख्या में वृद्धि की है और अब यह कुत्ते सीमा सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पीएम मोदी ने इनके पराक्रम को राष्ट्र सेवा का उत्तम उदाहरण बताया है।

भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और सैन्य परंपरा में स्वदेशी कुत्तों की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सुरक्षा बलों में स्वदेशी नस्लों के कुत्तों के प्रशिक्षण और उपयोग से न केवल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की एक नई मिसाल भी कायम हुई है।

 

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पंजाब के पूर्व DIG भुल्लर का विदेशी कनेक्शन: CBI ने खोले कई खुलासे
Next: सोनीपत NIFTEM ने बनाया बाजरे से चावल: शुगर मरीज भी खा सकेंगे

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.