Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Piyush Pandey Passed Away: 70 की उम्र में विज्ञापन जगत के महानायक का निधन…
  • एंटरटेनमेंट

Piyush Pandey Passed Away: 70 की उम्र में विज्ञापन जगत के महानायक का निधन…

Hema Gupta October 24, 2025

Piyush Pandey Passed Away: मशहूर एडवरटाइजमेंट के विशेषज्ञ पीयूष पांडे की 70 की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने भारतीय विज्ञापन जगत में चार दशकों से अधिक समय तक क्रिएटिव योगदान दिया और कई यादगार अभियानों के जरिए ब्रांड्स को घर-घर में पहचान दिलाई।

Read More: साउथ सुपरस्टार राम चरण दूसरी बार बनने वाले हैं पिता, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी

विज्ञापन जगत का सितारा: पीयूष पांडे

पीयूष पांडे भारतीय विज्ञापन इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित चेहरे थे। उन्हें “हर खुशी में रंग लाए”, “फेविकोल” और “कुछ खास है” जैसे अभियानों के लिए याद किया जाएगा। उनकी क्रिएटिविटी, मुस्कान और कथाकार शैली ने भारतीय विज्ञापन को एक नई दिशा दी।

निधन की खबर और शोक संदेश…

पीयूष पांडे के निधन की जानकारी स्तंभकार सुहेल सेठ ने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर दी। उन्होंने लिखा-
“मेरे सबसे प्यारे दोस्त पीयूष पांडे जैसे प्रतिभाशाली व्यक्ति के निधन से मैं बेहद दुखी और स्तब्ध हूं। भारत ने एक महान विज्ञापन हस्ती नहीं, बल्कि एक सच्चे देशभक्त और बेहतरीन सज्जन को खो दिया है।”

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी शोक व्यक्त किया और लिखा कि पांडे की रचनात्मक प्रतिभा ने कहानी कहने की कला को नई परिभाषा दी।

Truly at a loss for words to express my sadness at the demise of Padma Shri Piyush Pandey.

A phenomenon in the world of advertising, his creative genius redefined storytelling, giving us unforgettable and timeless narratives.

To me, he was a friend whose brilliance shone… pic.twitter.com/t6ZDSViCrS

— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) October 24, 2025

करियर की शुरुआत और योगदान…

पीयूष पांडे ने 1982 में ओगिल्वी एंड माथर इंडिया (अब ओगिल्वी इंडिया) से अपने विज्ञापन करियर की शुरुआत की। प्रशिक्षु खाता कार्यकारी के रूप में शुरू करने के बाद, उन्होंने रचनात्मक क्षेत्र में कदम रखा और भारतीय विज्ञापन की दिशा बदल दी।

यादगार विज्ञापन और क्रिएटिव कैम्पेन…

उन्होंने कई प्रतिष्ठित विज्ञापन अभियानों की रचना की:

1. फेविकोल की एग फिल्म – चिपकने वाले उत्पाद का नया अंदाज।

2. एशियन पेंट्स का ‘हर खुशी में रंग लाए’।

3. कैडबरी का ‘कुछ खास है’।

साथ ही, उन्होंने लंबे समय तक भारत की विविधता में एकता दिखाने वाले गीत ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ की रचना भी की।

राजनीति और प्रचार में योगदान…

पीयूष पांडे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रचार अभियान का हिस्सा रहे। उन्होंने “अबकी बार मोदी सरकार” जैसे नारे का निर्माण किया, जो जनता के बीच काफी चर्चित रहा।

सम्मान और उपलब्धियां…

2004: कान्स लायंस इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ क्रिएटिविटी में जूरी अध्यक्ष बनने वाले पहले एशियाई

2012: क्लियो लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

2012: पद्मश्री सम्मान से नवाजे गए – राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने वाले भारतीय विज्ञापन जगत के पहले व्यक्ति

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रयागराज में पत्रकार की हत्या: 25 से अधिक चाकू वार कर की बेरहमी से हत्या, मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Next: Terrorist arrest: दिल्ली में बड़े धमाके की साजिश, भोपाल से ISIS आतंकी गिरफ्तार

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.