Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Pakistan Cricket Team News Update: पाकिस्तान नहीं सुधरेगा, एक तरफ भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट दूसरी तरफ….
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Pakistan Cricket Team News Update: पाकिस्तान नहीं सुधरेगा, एक तरफ भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट दूसरी तरफ….

Hema Gupta February 3, 2026

Pakistan Cricket Team News Update: पाकिस्तान कभी नही सुधरेगा एक तरफ बॉयकॉट तो एक तरफ साध ली चुप्पी। हाल हि में T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने के पहले पाकिस्तान ने भारत ने साथ होने वाले 15 फरवरी के मैच का बॉयकॉट करने का का ऐलान किया है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर्स भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ मैच खेलेंगी।

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान महिला ‘ए’ टीम का भारत महिला ‘ए’ टीम के खिलाफ मुकाबला 15 फरवरी को बैंकॉक में होना है।

Pakistan Cricket Team News Update: महिला किर्केट की तैयारियां जारी

एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला एशिया कप की शुरुआत 13 जनवरी से होने वाली है। प्लान के मुताबिक तैयारियां चल रही है। पाकिस्तान ए और भारत ए के बीच 15 फरवरी को दोनों के बीच मुकाबला होगा।

Also Read-India U-19 WC 2026: भारत ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में पक्की की जगह!

Pakistan Cricket Team News Update: U-19 में भारत ने पाकिस्तान को दी थी मात

पाकिस्तान ने एक ओर तो भारत के साथ मैच न खेलने का ऐलान किया वहीं हाल हि में पाकिस्तान की अंडर-19 मैंस टीम को जिम्बाब्वे में खेले गए U19 वर्ल्ड कप में भारत ने 58 रन से हराकर करारी शिकस्त दी थी और सेमीफाइनल में एंट्री की।

15 फरवरी को ही T20 वर्ल्डकप का पाक ने किया बॉयकॉट

15 फरवरी को होने वाले T20 वर्ल्डकप मुकाबले में भारत और पाकिस्तान आमने- सामने होने वाली थी, लेकिन पाकिस्तान का भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मैच को बॉयकॉट का ऐलान किया है। लेकिन उसी दिन पाकिस्तान महिला ‘ए’ टीम को भारत महिला ‘ए’ टीम के खिलाफ राइजिंग स्टार्स एशिया कप मैच होने वाला है।

Also Read-T20 World Cup 2026: पाकिस्तान भारत के खिलाफ होने वाले T-20 मैच का करेगी बॉयकॉट!

बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को मिली जगह

भारत और बांग्लादेश के बीच कई दिनों से कॉन्ट्रोवर्सी चल रही थी, इस बीच बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप का मैच भारत में खेलने से मना कर दिया। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा था उनके मैच भारत की जगह श्रीलंका में कराए जाए, तो इस मांग को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को खारीज कर दिया था। पुन: विचार करने का समय भी दिया। लेकिन बांग्लादेश अपनी बात पर अड़ा रहा ऐसे में 24 जनवरी 24 जनवरी को बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में एंट्री दी थी।

Ind vs Pak

बता दें कि, ICC के इस फैसले के विरोध में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ T20 में होने वाले मैच का बॉयकॉट करने का ऐलान कर दिया। जिसके बाद ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने फैसले पर फिर से विचार करने के लिए कहा है।

भारत के साथ नहीं खेलेगे मैच पाकिस्तान

पाकिस्तान सरकार ने 1 फरवरी रविवार को ऐलान किया कि T-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगा, लेकिन भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बॉयकॉट करेगा।

पाकिस्तान सरकार ने यह फैसला बांग्लादेश का समर्थन करते हुए, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटाने के बाद लिया।

क्या है पाकिस्तान की घोषणा

सरकार ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC वर्ल्ड T20 2026 में हिस्सा लेने की मंजूरी देती है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।”

ICC बोला- पाकिस्तान अपने फैसले पर विचार करे
ICC ने देर रात मीडिया रिलीज में कहा कि-‘ हम पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार कर रहे हैं। ICC सरकार के फैसलों का समर्थन करता है, लेकिन पाकिस्तान का फैसला दुनियाभर में क्रिकेट के इकोसिस्टम को प्रभावित करने वाला है।

ICC उम्मीद कर रहा है कि PCB अपने फैसले पर फिर से विचार करेगा ताकि दुनियाभर में क्रिकेट का सिस्टम प्रभावित न हो। पाकिस्तान खुद ICC का सदस्य है। हम चाह रहे हैं कि पाकिस्तान किसी तरह सभी स्टेकहोल्डर्स को ध्यान में रखते हुए आखिरी फैसला ले।’

Also Read-Mahashivratri 2026 Date: कब है महाशिवरात्रि? जानिए पूजा विधि…

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Today’s Gold Silver Currency Update: 
Next: India-US के बीच नई ट्रेड डील, ट्रंप ने 50% से घटाकर 18% किया टैरिफ

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.