Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • संसद में पहले दिन ही हंगामा: ऑपरेशन सिंदूर पर गरमाई राजनीति
  • Top Story
  • देश-विदेश

संसद में पहले दिन ही हंगामा: ऑपरेशन सिंदूर पर गरमाई राजनीति

Shital Sharma July 21, 2025

 ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में भूचाल: खड़गे बोले “हमले के आतंकी ज़िंदा घूम रहे हैं” 

संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन लोकसभा और राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विपक्ष ने दोनों सदनों में जोरदार विरोध दर्ज किया और चर्चा की मांग की।

parliament uproar on operation sindoor pahalgam terror attack 

विपक्ष का आरोप है कि हमले के मास्टरमाइंड अब तक खुलेआम घूम रहे हैं और सरकार की खुफिया एजेंसियां पूरी तरह फेल हुई हैं।

राज्यसभा में खड़गे का हमला

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा:

“पहलगाम हमले के आतंकी अब तक न पकड़े गए हैं, न मारे गए। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने खुद इंटेलिजेंस फेल्योर की बात मानी है। केंद्र सरकार जवाब देने से बच नहीं सकती।”

उन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प का भी जिक्र करते हुए कहा कि वे “24 बार कह चुके हैं कि हमने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया” – सरकार को इस पर भी जवाब देना चाहिए।

नड्डा का पलटवार: सरकार चर्चा से भाग नहीं रही

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सदन में स्पष्ट किया कि:

“देश को ये संदेश नहीं जाना चाहिए कि सरकार पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से भाग रही है। हम हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं और सभी तथ्यों को देश के सामने रखेंगे।”

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का बयान

लोकसभा में हंगामे के बीच स्पीकर ओम बिड़ला ने विपक्ष को संयम बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल के बाद ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होगी और सरकार हर सवाल का जवाब देगी।

“पहले दिन से हंगामा करना अनुचित है। हमें इस रवैये से ऊपर उठना चाहिए और सदन की गरिमा बनाए रखनी चाहिए।”

I.N.D.I.A गठबंधन की रणनीति: सरकार को घेरने की तैयारी

सत्र शुरू होने से पहले I.N.D.I.A. गठबंधन ने एक अहम बैठक कर संसद में सरकार को चारों ओर से घेरने की रणनीति बनाई। एजेंडे में शामिल प्रमुख मुद्दे: ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमला, भारत‑पाकिस्तान संघर्ष विराम ट्रम्प के ‘सीजफायर’ दावे,बिहार की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, विपक्ष की मांग है कि प्रधानमंत्री स्वयं इन विषयों पर संसद में जवाब दें।

मानसून सत्र का एजेंडा: 32 दिन, 18 बैठकें, 15+ विधेयक

21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलने वाले मानसून सत्र में कुल 32 दिन होंगे, जिनमें 18 बैठकें होंगी। केंद्र सरकार 8 नए विधेयक पेश करेगी और 7 लंबित विधेयकों पर चर्चा होगी।

महत्वपूर्ण विधेयकों में शामिल हैं

  • मणिपुर GST संशोधन बिल 2025
  • नया इनकम टैक्स बिल (जो 1961 के कानून को रिप्लेस करेगा)
  • नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल

पहले दिन ही 285 सुझावों वाला संसदीय रिपोर्ट लोकसभा में पेश किया गया। रिपोर्ट 622 पन्नों की है।

विपक्ष: ऑपरेशन सिंदूर में पारदर्शिता कहां?

विपक्ष का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत हुए अभियानों, गिरफ्तारियों और विफलताओं की पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद जरूरी है। खड़गे के अनुसार,

“जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ और खुफिया नाकामी से यह साफ है कि सरकार के दावे जमीनी हकीकत से दूर हैं।”

 सत्र की शुरुआत ही टकराव से

parliament uproar on operation sindoor pahalgam terror attack 

मानसून सत्र की शुरुआत से ही विपक्ष सरकार को कड़े सवालों के घेरे में ला चुका है,पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर सत्र के मुख्य विवादास्पद मुद्दे बन चुके हैं केंद्र सरकार की ओर से आश्वासन मिला है कि हर बिंदु पर चर्चा की जाएगी और पूरी पारदर्शिता के साथ जवाब दिए जाएंगे.अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में सरकार अपने वादों पर कितना खरा उतरती है और विपक्ष अपनी रणनीति को कितना धारदार बना पाता है।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: Two Villagers Killed: बीजापुर में नक्सलियों की कायराना हरकत, धारदार हथियार से दो ग्रामीणों की हत्या
Next: मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: प्लेन फिसला, हिमाचल में भूस्खलन

Related Stories

mumbai port onion export stuck iran war impact
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • फाइनेंस

ईरान युद्ध की आंच भारत तक, मुंबई पोर्ट पर 4,500 टन प्याज फंसा, किसानों की चिंता बढ़ी

Narendra Singh March 3, 2026
CM डॉ मोहन ने दिए रोक के निर्देश
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश

बेलगाम बस बुकिंग ऐप्स वसूल रहे मनमाना किराया,CM डॉ मोहन ने दिए रोक के निर्देश

divya mistry March 3, 2026
Rocky On Khamenei Death
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Rocky On Khamenei Death: खामेनेई के निधन पर फरहाना ने जताया दुख, वहीं शोक मनाने वालों पर बरसे रॉकी!

Hema Gupta March 3, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक और अधिकारी-कर्मचारी हितैषी निर्णय
  • मुख्यमंत्री निवास में हुआ होलिका का दहन
  • शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Girlfriend Suicide News CG: बॉयफ्रेंड के घर में युवती ने किया सुसाइड!
  • चैत्र नवरात्रि मेला 2026:मां बम्लेश्वरी मंदिर में तैयारियां तेज,कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश
  • Karan Aujla Video Viral: पंजाबी सिंगर करण औजला ने किया ऐसा काम, सब कर रहें तारीफ!
  • ईरान युद्ध की आंच भारत तक, मुंबई पोर्ट पर 4,500 टन प्याज फंसा, किसानों की चिंता बढ़ी
  • बेलगाम बस बुकिंग ऐप्स वसूल रहे मनमाना किराया,CM डॉ मोहन ने दिए रोक के निर्देश
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.