Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • PM Modi Pariksha Pe Charcha 2025: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे परीक्षा पे चर्चा, परीक्षा के तनाव से उबरने के देंगे टिप्स
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM Modi Pariksha Pe Charcha 2025: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे परीक्षा पे चर्चा, परीक्षा के तनाव से उबरने के देंगे टिप्स

Hema Gupta February 10, 2025

PM Modi Pariksha Pe Charcha 2025: आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ परीक्षा के तनाव से निपटने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में सुबह 11 बजे से होगा।

Read More: Sugar Harmful for health: अत्यधिक चीनी का सेवन करने से हो सकती हैं ये बीमारियां..

‘परीक्षा पे चर्चा’ (PPC) का यह 8वां संस्करण पहले ही एक नया मानदंड स्थापित कर चुका है। इस वर्ष, कार्यक्रम में 5 करोड़ से अधिक लोग शामिल होंगे। जिनमें से 2,500 छात्रों को व्यक्तिगत रूप से इस चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा. इन छात्रों में ज्य/केंद्र शासित प्रदेश बोर्ड के सरकारी स्कूलों, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, सीबीएसई और नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी शामिल हैं

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया टीजर

प्रधानमंत्री ने सोमवार को ‘एक्स’ इस कार्यक्रम से पहले अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक टीजर शेयर किया जिसमें पीएम मोदी विभिन्न राज्यों दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, केरल, त्रिपुरा और बिहार से आए छात्रों को अपने हाथ से तिल-गुड़ बांटते नजर आ रहे हैं। छात्रों के साथ परीक्षा के तनाव पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा “आइए हमारे एग्जाम वॉरियर्स को परीक्षा के तनाव से उबरने में मदद करें. 10 फरवरी को सुबह 11 बजे ‘परीक्षा पे चर्चा’ जरूर देखें.” ये पहल छात्रों को बोर्ड परीक्षा और बाकी कॉम्पिटेटिव एग्जाम के लिए मानसिक रूप से तैयार करने का एक अनूठा मंच।

 

Let’s help our #ExamWarriors overcome exam stress. Do watch ‘Pariksha Pe Charcha’ at 11 AM tomorrow, 10th February. #PPC2025 pic.twitter.com/7Win0bF8fD

— Narendra Modi (@narendramodi) February 9, 2025

 PM Modi Pariksha Pe Charcha 2025: मशहूर हस्तियाँ भी होंगी शामिल

इस बार ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ में बॉलीवुड की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, भूमि पेडनेकर, अभिनेता विक्रांत मैसी, छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जैसी हस्तियां भी हिस्सा लेंगी। इन हस्तियों के अनुभव और उनके दिए गए सुझाव छात्रों के लिए अत्यधिक प्रेरणादायक और उपयोगी साबित हो सकते हैं।

इस साल के कार्यक्रम में 3.15 करोड़ से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, वहीं 19.80 लाख शिक्षक और 5.20 लाख पैरेंट्स भी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को मानसिक रूप से सशक्त बनाना, परीक्षा के तनाव को कम करना और उन्हें जीवन में सफलता की ओर प्रेरित करना है।

सात ज्ञानवर्धक होंगे एपिसोड

परीक्षा पे चर्चा 2025 में कुल सात ज्ञानवर्धक एपिसोड होंगे, जिसमें छात्रों को मानसिक तनाव, जीवन और शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन मिलेगा। इस बार, विभिन्न क्षेत्रों की प्रसिद्ध हस्तियाँ छात्रों के लिए प्रेरणादायक और आवश्यक जानकारी साझा करेंगी। हर एपिसोड निम्नलिखित प्रमुख विषयों पर चर्चा की जाएगी।

खेल और अनुशासन

एमसी मैरीकॉम, अवनी लेखारा और सुहास यतिराज अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण, संघर्ष क्षमता और तनाव प्रबंधन के महत्व पर चर्चा करेंगे।

मानसिक स्वास्थ्य

दीपिका पादुकोण भावनात्मक कल्याण, आत्म-अभिव्यक्ति और मानसिक स्थिति की देखभाल पर जोर देंगी।

पोषण

विशेषज्ञ शोनाली सभरवाल, रुजुता दिवेकर और रेवंत हिमात्सिंगका स्वस्थ खानपान, अच्छी नींद और समग्र कल्याण के विषय में मार्गदर्शन करेंगे।

प्रौद्योगिकी एवं वित्त

गौरव चौधरी (तकनीकी गुरुजी) और राधिका गुप्ता छात्रों को प्रौद्योगिकी और वित्तीय साक्षरता का ज्ञान साझा करेंगे, और यह बताएंगे कि इनका सही इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।

रचनात्मकता और सकारात्मकता

विक्रांत मैसी और भूमि पेडनेकर छात्रों को सकारात्मक सोच, रचनात्मकता और नकारात्मक विचारों से निपटने की प्रेरणा देंगे।

एकाग्रता और मानसिक शांति

सद्गुरु मानसिक स्पष्टता और ध्यान से जुड़ी माइंडफुलनेस तकनीकों पर चर्चा करेंगे, जिससे मानसिक शांति प्राप्त हो सके।

सफलता की कहानियाँ

यूपीएससी, आईआईटी-जेईई, सीएलएटी, सीबीएसई, एनडीए, आईसीएसई और पिछले पीपीसी (परीक्षा पे चर्चा) प्रतिभागियों के टॉपर्स यह बताएंगे कि कैसे पीपीसी ने उनकी परीक्षा तैयारी और मानसिकता को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: 10 February Horoscope: “Good day for zodiac signs”!
Next: CM Dhami at Samaanta ke Saath Samrasata Program: सीएम धामी “समानता के साथ समरसता” कार्यक्रम में लिया भाग, संतों ने किया सम्मान..

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.