Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Paresh Rawal Hera Pheri 3: ‘बाबू भैया’ के किरदार में नहीं नजर आएंगे परेश रावल, बताई बड़ी वजह!
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal Hera Pheri 3: ‘बाबू भैया’ के किरदार में नहीं नजर आएंगे परेश रावल, बताई बड़ी वजह!

Hema Gupta May 18, 2025

Paresh Rawal Hera Pheri 3: हेरा फेरी फ्रेंचाइज़ी में ‘बाबूराव गणपतराव आप्टे’ का आइकॉनिक किरदार निभाने वाले परेश रावल अब तीसरी फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। कई लोगों का कहना था कि फिल्ममेकर के साथ अनबन हो गई है, इसलिए परेश रावल ने फिल्म से एग्जिट कर लिया है। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर पहली बार इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है और फिल्म छोड़ने की असली वजह बताई है।

Read More: Vijay Rashmika Dating: विजय ने किया खुलासा, रश्मिका के संग डेटिंग की सच्चाई आई सामने!

“कोई क्रिएटिव डिफ्रेंस नहीं, यह मेरा निजी फैसला था” – परेश रावल

18 मई को परेश रावल ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर कर कहा,

“मैं यह बात रिकॉर्ड पर रखना चाहता हूं कि हेरा फेरी 3 से दूर रहने का मेरा फैसला क्रिएटिव डिफ्रेंस के कारण नहीं था। मैं दोहराता हूं कि फिल्म निर्माता के साथ कोई क्रिएटिव असहमति नहीं है। मैं फिल्म निर्देशक मिस्टर प्रियदर्शन के प्रति अपार प्रेम, सम्मान और विश्वास रखता हूं।”

इस स्पष्टीकरण के जरिए उन्होंने उन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि वे मेकर्स से नाराज हैं।

I wish to put it on record that my decision to step away from Hera Pheri 3 was not due to creative differences. I REITERATE THAT THERE ARE NO CREATIVE DISAGREEMENT WITH THE FILM MAKER . I hold immense love, respect, and faith in Mr. Priyadarshan the film director.

— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) May 18, 2025

बाबूराव की गैरमौजूदगी ने फैंस को किया निराश…

‘हेरा फेरी’ सीरीज़ की जान कहे जाने वाले बाबूराव यानी परेश रावल की मौजूदगी दर्शकों के लिए एक इमोशनल कनेक्शन रही है। अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ उनकी तिकड़ी ने जो हंसी का तूफान मचाया था, उसकी यादें आज भी ताज़ा हैं। ऐसे में ‘हेरा फेरी 3’ में उनकी अनुपस्थिति फैंस के लिए एक बड़ा झटका है।

प्रियदर्शन की वापसी के साथ हेरा फेरी 3 की तैयारियां..

लगभग 19 साल बाद प्रियदर्शन फिर से हेरा फेरी की तीसरी किस्त बना रहे हैं। पहले खबर थी कि अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की मूल तिकड़ी फिल्म में वापसी करेगी। लेकिन अब परेश रावल के हटने के बाद यह समीकरण टूट गया है, जिससे दर्शकों की उम्मीदें थोड़ी कमजोर पड़ गई हैं।

फैंस कर रहे बाबूराव की वापसी की मांग..

फैंस सोशल मीडिया पर लगातार बाबूराव की वापसी की मांग कर रहे हैं। उनका मानना है कि हेरा फेरी फ्रेंचाइज़ी अधूरी है परेश रावल के बिना। अब देखना यह होगा कि क्या मेकर्स उनकी मांगों को देखते हुए इस फैसले पर फिर से विचार करेंगे।

परेश रावल की अगली फिल्में – अक्षय कुमार के साथ फिर जोड़ी…

हालांकि ‘हेरा फेरी 3’ से बाहर होने के बाद भी परेश रावल और प्रियदर्शन की जोड़ी अलग नहीं हुई है। परेश रावल प्रियदर्शन की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आएंगे, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। इसके अलावा वह ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी अक्षय के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Raipur cocaine smuggling: रायपुर में कार से कोकीन की तस्करी, 3 आरोपी गिरफ्तार
Next: Bihar Police Havildar death: शहीद हवलदार मिथिलेश कुमार को अंतिम विदाई, गांव में छाया मातम

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स की चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.