Param Sundari Movie Review: ‘धड़क 2’ के बाद डायरेक्टर तुषार जलोटा लेकर आए हैं ‘परम सुंदरी’, जो एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है। यह फिल्म 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की कहानी नॉर्थ इंडिया के एक लड़के और साउथ इंडिया की लड़की की लवस्टोरी दिखाती है, जो कई जगह शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की याद दिलाती है।
कहानी – नॉर्थ और साउथ का रोमांस….
यह कहानी है परम (सिद्धार्थ मल्होत्रा) की, जो एक अमीरजादे होने के बावजूद बिजनेस में बार-बार असफल होता है। पिता (संजय कपूर) उसे आखिरी चेतावनी देते हैं कि 30 दिनों में खुद को साबित करो, वरना सब खत्म। इस बार परम निवेश करता है एक सोलमेट ऐप में।

ऐप बताता है कि उसकी सोलमेट सुंदरी (जाह्नवी कपूर) केरल में है। दिल्ली से केरल पहुंचते ही परम सुंदरी पर दिल हार बैठता है। लेकिन सुंदरी सोशल मीडिया से दूर, आत्मनिर्भर और नृत्य की शौकीन लड़की है, जिसकी शादी पहले से ही बचपन के दोस्त से तय हो चुकी है। अब सवाल यह है – क्या परम और सुंदरी का प्यार सभी रुकावटें पार कर पाएगा?
डायरेक्शन और स्क्रीनप्ले…
तुषार जलोटा की यह नॉर्थ–साउथ कल्चर वाली लव स्टोरी यूनिक हो सकती थी, लेकिन उनकी प्रस्तुति इसे खास नहीं बना पाई। पहला हाफ काफी धीमा है और पंच की कमी साफ महसूस होती है। इंटरवल के बाद फिल्म थोड़ी रफ्तार पकड़ती है, लेकिन नएपन की कमी खटकती है।
फिल्म का क्लाइमैक्स दर्शकों को एंटरटेन करता है, मगर रोम-कॉम के घिसे-पिटे फॉर्मूले और सांस्कृतिक टकराव की पुरानी स्टोरीलाइन इसे कमजोर बना देते हैं।

मूवी का म्यूजिक…
सिनेमैटोग्राफी: संथाना कृष्णन रविचंद्रन ने केरल के खूबसूरत नजारों को पर्दे पर बखूबी उतारा है।
संगीत: सचिन–जिगर का गाना ‘परदेसिया’ खूबसूरती से गूंजता है और इसकी कोरियोग्राफी भी शानदार है। वहीं बैकग्राउंड म्यूजिक ‘सुंदरी के प्यार में’ दर्शकों का ध्यान खींचता है।
आर्टवर्क और कॉस्ट्यूम: फिल्म का विजुअल अपील बढ़ाते हैं और सांस्कृतिक विविधता को अच्छे से दिखाते हैं।

एक्टिंग परफॉर्मेंस…
सिद्धार्थ मल्होत्रा – एक कन्फ्यूज लेकिन रोमांटिक हीरो के रूप में प्रभावशाली नजर आते हैं।
जाह्नवी कपूर – सुंदरी के रोल में उनका अभिनय और खूबसूरती दोनों दिल जीत लेते हैं। भाषा और बॉडी लैंग्वेज पर उनकी मेहनत झलकती है।
ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री: सिद्धार्थ और जाह्नवी की जोड़ी फिल्म का सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट है।
सपोर्टिंग कास्ट: मनजोत ने कॉमिक रिलीफ दी, जबकि संजय कपूर ने पिता की भूमिका को संतुलित ढंग से निभाया।

जानिए दर्शकों के रिव्यू…
#OneWordReview…#ParamSundari: DELIGHTFUL.
Rating: ⭐️⭐️⭐½
A feel-good entertainer that works for the most part… Crackling chemistry [#SidharthMalhotra – #JanhviKapoor] + excellent music [#Pardesiya] are its strongest assets. #ParamSundariReviewContrary to speculation,… pic.twitter.com/OCQZvIGszn
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 29, 2025
PARAM SUNDARI MOVIE REVIEW – FAMILY ENTERTAINER – ⭐️⭐️⭐️🌟(3.5 STARS)#ParamSundari is an old-school romantic family entertainer, that rides on tender moments, slice of life elements, strong music, fresh visuals, and a solid chemistry between the leads.
The biggest plus of… pic.twitter.com/WkunE8Kb9q
— Himesh (@HimeshMankad) August 29, 2025
Rating: ⭐️⭐️⭐️½#ParamSundari is an ENTERTAINER with the music elevating it in entirety. #SidharthMalhotra is first rate & #JanhviKapoor is effective. The chemistry works well along with the comedy. The locations are fabulous making it visually appealing! #ParamSundariReview… pic.twitter.com/cby34aa5Rj
— Nishit Shaw (@NishitShawHere) August 29, 2025
#ParamSundari is a light hearted refreshing rom com which offers decent time in cinema with your loved one. Fairly good performances from #SidharthMalhotra and #JanhviKapoor.
Sid looks so dashing that his female fans will melt in cinema halls. Janhvi looks gorgeous but she… pic.twitter.com/zvBkvznAJD
— Filmy Gautam (@filmygautam) August 29, 2025
