शातिर बदमाशाें से पुलिस की मुठभेड़
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कल देर रात पनकी पुलिस की देर शातिर बदमाशो से मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से हुई फायरिंग के दौरान दो शातिर बदमाशो को पुलिस ने पैर में गोली मारकर घायल कर दिया साथ ही उसके और अन्य साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।एक तरह से पुलिस के लिए ये बड़ी सफलता है।
बदमाशो को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में किया भर्ती
कल देर रात पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ मे बदमाशाे ने पुलिस काे घायल करने की नियत से फायरिंग की पुलिस की जबाबी फायरिंग के दौरान दो शातिर बदमाशो को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया साथ ही उसके और अन्य साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।हालांकि इस दौरान एक साथी मौके से फरार हो गया।वही घायल हुए बदमाशो को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
एक आराेपी हुआ फरार
आपकाे बता दें की ये सभी चोर बिजली के ट्रांसफार्मरों से उनके पार्ट्स और तेल चोरी करते थे।जिसको लेकर पुलिस काफी समय से आरोपियों की तलाश में जुटी थी।एडीसीपी पश्चिम विजयेंद्र कुमार ने बताया की पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह देर रात पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे तभी साइट नंबर 3 में कुछ लोग वैन और बाइक से आते दिखाई दिए।पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वैन सवार बदमाश फायरिंग करने लगे।पुलिस की जवाबी फायरिंग में उन्नाव के रहने वाले अमित भारद्वाज,और कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी शिवम चौरसिया उर्फ बंटी के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया लेकिन एक आराेपी इस दौरान प्रांशु भाग निकला।
