Pandhurna Accident News: पांढुर्णा जिले के लोधीखेड़ा क्षेत्र के बोरगांव में कलश यात्रा के दौरान सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने पंचायत कर्मी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना तब हुई जब कलश यात्रा निकाली जा रही थी, जिसमें बड़ी संख्या में गांव के लोग शामिल हुए थे, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया।

पुलिस कर रही जांच
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोधीखेड़ा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, ट्रक क्रमांक MH 40 CD 2069 को जब्त कर लिया गया।

वहीं मृतक की पहचान तेजराम काकड़े के रूप में की गई, जो पंचायत में पंचायत में काम करता था।
परिजन और थाना प्रभारी का बयान
मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों का कहना है कि, ‘कलश यात्रा के दौरान पुलिस ने ठीक ढंग से व्यवस्था नहीं की थी। यदि ट्रक की इंट्री रोक दी जाती तो यह हादसा नहीं होता।’
लोधीखेड़ा थाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने बताया कि- ‘मृतक की पहचान पंचायत कर्मी तेजराम काकड़े के तौर पर हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक की तलाश जारी है। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।’
Also Read – राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बारिश,तापमान में आई गिरावट
