Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Panchayat Season 4 Release: फुलेरा में पंचायत चुनाव..बनराकस और प्रधान जी आमने सामने, जानिए किसके नाम हुई प्रधानी…
  • एंटरटेनमेंट

Panchayat Season 4 Release: फुलेरा में पंचायत चुनाव..बनराकस और प्रधान जी आमने सामने, जानिए किसके नाम हुई प्रधानी…

Hema Gupta June 25, 2025

Panchayat Season 4 Release: मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘पंचायत सीजन 4’ 24 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इस सीजन को लेकर दर्शकों और व्यूवर के अलग- अलग रिएक्शन सामने आ रहें है, जहां पहले तीन सीजन में फुलेरा गांव की राजनीति और पंचायत के विभिन्न पहलुओं को बखूबी दिखाया गया था, वहीं चौथे सीजन में अधिक फोकस फुलेरा की राजनीति पर रहा।

Read More: Panchayat 4 Trailer OUT: कॉमेडी, रोमांस और राजनीतिक ड्रामा से भरपूर सरप्राइजिंग स्टोरी!

राजनीति का दबदबा…

सीजन 4 में कहानी फुलेरा गांव की पंचायत राजनीति पर फोकस है। पंचायत के प्रधान बनने की लड़ाई और उसके इर्द-गिर्द घुमती राजनीति ने इस सीजन का अहम विषय बनाया। हालांकि कई दर्शक इस बात से थोड़ा निराश हुए कि पूरे 8 एपिसोड में कहानी अधिकतर राजनीति तक सीमित रही और पंचायत के आम जीवन पर उतना जोर नहीं दिया गया।

Panchayat 4 Trailer OUT

मेकर्स ने दिए नए ट्विस्ट के संकेत…

सीजन 4 के अंत में बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिली। बनराकस उर्फ दुर्गेश की पत्नी क्रांति देवी फुलेरा की नई प्रधान बन गई हैं।

🧵 Panchayat S4: Full Spoiler Breakdown (Major Plot Twists) 🎬

If you’ve watched it — relive it. If not — spoilers ahead.#Panchayat #S4Spoilers #PrimeVideoThread pic.twitter.com/eYLEz5rdEC

— ❤️ 🇲‌🇦‌🇩‌🇭‌🇦‌🇳‌👑 (@kingofhell__45) June 24, 2025

पंचायत ऑफिस में मंजू देवी की जगह अब क्रांति देवी का नाम बोर्ड पर लिखा गया है।

दूसरी ओर, सचिव अभिषेक त्रिपाठी ने CAT एग्जाम पास कर लिया है और 97% मार्क्स हासिल किए हैं। रिंकी, जो प्रधान की बेटी है, सचिव जी को रिजल्ट दिखाकर खुश होती है। दोनों के बीच अब दिल की बात खुलकर सामने आ चुकी है, लेकिन फुलेरा छोड़ने की बात ने रिंकी का दिल दुखाया है।

इस सीजन में अपने-अपने दमदार किरदारों में की वापसी…

जितेंद्र कुमार – सचिव अभिषेक त्रिपाठी, नीना गुप्ता – मंजू देवी, रघुबीर यादव – ब्रिज भूषण दुबे (पूर्व प्रधान जी), चंदन रॉय – विकास, सानविका – रिंकी, फैसल मलिक – प्रह्लाद, दुर्गेश कुमार – भूषण उर्फ बानराकस, सुनीता राजवार और पंकज झा – अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

दर्शकों और क्रिटिक्स का रिएक्शन…

सचिव जी का किरदार निभाने वाले जितेंद्र कुमार ने अपनी परफॉर्मेंस से फिर से सभी को इंप्रेस कर दिया है। सीजन की शुरुआत मुकदमे की घटनाओं से होती है, जो पिछले सीजन की कहानी से जुड़ी है।

हालांकि कुछ दर्शकों ने पंचायत 4 को धीमा और कुछ जगहों पर खींचा हुआ बताया है। फिर भी फैंस को उम्मीद है कि अगला सीजन बेहतर और ज्यादा मजेदार होगा।

पंचायत सीजन 5 में क्या हो सकते हैं बड़े ट्विस्ट?

पंचायत के पांचवें सीजन को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। प्रमुख सवाल यह है कि क्या CAT पास करने के बाद सचिव जी फुलेरा और पंचायत ऑफिस छोड़ देंगे या प्यार के लिए वहीं रहेंगे। मंजू देवी की हार से प्रधान जी थोड़े नाराज जरूर हैं, लेकिन संभावना है कि वह राजनीति में वापसी करेंगे। साथ ही अभिषेक का रिंकी को अपने प्यार का इजहार कैसे करेगा, यह भी देखने वाला होगा।

उप प्रधान प्रहलाद चा का रोल पिछले सीजन में कम था, लेकिन फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार उनकी भूमिका बढ़ेगी। खुशबू और विकास की लव स्टोरी को भी आगामी सीजन में और विस्तार मिलेगा। सबसे बड़ी उम्मीद यह है कि पंचायत सीजन 5 में फुलेरा गांव के लोगों की असली जिंदगी, उनकी परेशानियों और खुशियों पर ज्यादा फोकस किया जाएगा, जो इस सीरीज की असली पहचान है।

Panchayat Season 04 was released hardly 12 hours ago, and people are already halfway through.

Aj hi pura dekh lo bhailog, warna spoilers aana chalu ho jayenge. 🥲🥲#PanchayatOnPrime #panchayatseason4 #panchayat4 #PanchayatS4 #Panchayat pic.twitter.com/iIPQT07RSL

— Vedvrat Shikarpur (@I_am_Vedvrat) June 24, 2025

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: इमरजेंसी के 50 साल पूरे: कैबिनेट की एक बैठक में दो मिनट का मौन
Next: यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए रास्ता खुला..लैंडस्लाइड का मलबा हटा, यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग की सुविधा

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.