Pakistan Out Malaysia Hockey Tournament: पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो चुकी है, कि अब उसका असर खेलों पर भी साफ नजर आने लगा है। हॉकी के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट सुल्तान अजलान शाह कप से पाकिस्तान को बाहर कर दिया गया है, क्योंकि उसने 2023 के सुल्तान ऑफ जोहोर कप के दौरान हुए खर्चों का भुगतान अभी तक नहीं किया।
Read More: Neeraj Trolled Inviting Arshad: ‘देश मेरे लिए पहले…’, नीरज ने दी सफाई…
8.83 लाख रुपये का बिल चुकाना बाकी…
पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन पर 10,349 अमेरिकी डॉलर (लगभग 8.83 लाख रुपये) बकाया हैं। यह रकम खिलाड़ियों के अलावा साथ गए अधिकारियों और उनके परिवारों के रहने और यात्रा संबंधी खर्चों से जुड़ी है।
बिना भुगतान के दोबारा न्योता नहीं..
मलेशियाई हॉकी फेडरेशन ने पाकिस्तान को 2024 सुल्तान अजलान शाह कप के लिए न्योता नहीं भेजा। टूर्नामेंट 22 से 29 नवंबर के बीच मलेशिया के इपोह शहर में होगा। आपको बता दें कि, यह टूर्नामेंट 1983 से हो रहा है।

अधिकारियों ने उठाया फ्री में खर्च…
सूत्रों के अनुसार, 2023 में हुए टूर्नामेंट में क्लियर किया गया था कि, खिलाड़ियों का खर्च बस आयोजक उठाएंगे, बाकी उनके साथ जो आएगा उसका खर्च उनकी फेडरेशन को उठाना पड़ेगा।
दरअसल, पाकिस्तान की हॉकी टीम के साथ कई अधिकारी अपने परिवारों को भी मलेशिया लेकर गए थे और टीम के साथ उसी होटल में रुके। टूर्नामेंट आयोजकों ने पहले ही स्पष्ट किया था कि खिलाड़ियों के अलावा बाकी लोगों के खर्चे फेडरेशन को उठाने होंगे, लेकिन फिर भी भुगतान नहीं किया गया।

पाकिस्तान ने क्यों नहीं चुकाए बकाया पैसे
मलेशियाई फेडरेशन ने इस मुद्दे को मलेशियाई फेडरेशन के सामने भी रखा था। और इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन के सामने ले जाने की चेतावनी भी दी थी। अब पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के वर्तमान अधिकारी मुश्किल में हैं, क्योंकि उनके पास न पैसे हैं, न ही उन्हें यह पता है कि पूर्व अधिकारियों ने कितना खर्च किया।
अब तक नहीं बना विजेता…
गौरतलब है कि पाकिस्तान सुल्तान ऑफ जोहोर कप का विजेता कभी नहीं बना है। 2023 में भारत ने उसे पेनल्टी शूटआउट में 6-5 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
