‘हमले का जवाब’
सरकारी प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने X पर लिखा, “कल रात उन्होंने नांगरहार और पत्तिका प्रांतों में हमारे नागरिकों पर बमबारी की, जिसमें महिलाएं और बच्चो सहित कई लोग शहीद और घायल हुए हैं। इन्हीं हमलों के बाद जवाबी अटैक किया गया। पाक के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि यह इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेशन था। कहा, हमारे पास पुख्ता सबूत हैं कि हमले अफगानिस्तान की जमीन से चल रहे नेटवर्क ने कराए।
pakistan airstrikes afghanistan: कई लोगों की मौत
इधर अफगानिस्तानी मीडिया के मुताबिक हमले में नांगरहार के एक घर को निशाना बनाया, जिससे एक ही परिवार के 23 लोग मलबे में दब गए। अब तक सिर्फ 4 लोगों को निकाले जाने की खबर है। हमले के समय पूरा परिवार सो रहा था, इसलिए उन्हें भागने का मौका ही नहीं मिला।
अमेरिकी मानवाधिकार संगठन इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन के मुताबिक इसमें अब तक करीब 20 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि, आंकड़ों की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
अफगानिस्तान की चेतावनी
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान को जवाब देने की चेतावनी दी है। मंत्रालय ने इन हमलों को अफगानिस्तान की गोपनीयता नीति का उल्लंघन बताया है। अफगान सूत्रों के अनुसार पक्तिका में एक धार्मिक स्कूल पर ड्रोन हमला हुआ और नांगरहार में भी कार्रवाई की गई। इधर, पाकिस्तान ने कहा है कि उन्होंने आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया।
बता दे कि, पाकिस्तान लंबे समय से तालिबान सरकार से मांग करता रहा है कि वह अपनी जमीन का इस्तेमाल किसी भी आतंकी संगठन को न करने दे। इस्लामाबाद का आरोप है कि TTP अफगानिस्तान से संचालित हो रहा है, जबकि तालिबान इन आरोपों से हमेशा से इनकार करता रहा है।
