Pakistan Afganistan War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग शुरू हो गई है। बीती देर रात पाकिस्तान पर अफगानिस्तान ने हमला किया। तालिबान के प्रवक्ता ने इस हमले में 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया। यह हमला 22 फरवरी को अफगानिस्तान में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का बदला लेने के लिए किया गया।
ऑपरेशन ‘गजब लिल हक’
पाकिस्तान पर हमले के बाद PAK एयरफोर्स ने एक बार फिर अफगानिस्तान में कई प्रांतों में एयरस्ट्राइक की है। PAK सरकार ने ऑपरेशन ‘गजब लिल हक’ शुरू किया और काबुल, नंगरहार, पक्तिका, पक्तिया, लगमान, खोस्त प्रांत समेत कई शहरों में एयरस्ट्राइक की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, PAK एयरफोर्स ने अफगान तालिबान के एक सैन्य कमांड सेंटर को निशाना बनाया। पाक लड़ाके विमान हमले के बाद भी इलाके में गश्त करते रहे। इस एयरस्ट्राइक में पाक ने 133 अफगान लड़ाकों को मारने का दावा किया। दोनों के बीच संघर्ष में अब तक करीब 200 लोगों के मारे जाने की खबर है। दूसरी तरफ तालिबान ने भी इस्लामाद के फैजाबाद सैन्य ठिकाने समेत कई अहम मिलिट्री बेस को निशाना बनाने का दावा किया।

दोनों देशों के दावे
अफगान मीडिया के मुताबिक तालिबानी लड़ाकों ने एक पाकिस्तानी जेट मार गिराया है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। अफगान सरकार का दावा है कि 23 पाकिस्तानी सैनिकों के शव उनके पास हैं। पाकिस्तानी सेना के एक हेडक्वॉर्टर और 19 चौकियों भी उनके कब्जे में है।
इधर, पाकिस्तानी सूचना मंत्री ने एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में पाकिस्तानी एयरफोर्स की अफगानिस्तान के काबुल, कंधार और पक्तिका प्रांत में स्ट्राइक के फुटेज हैं। PAK रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हमारे सब्र की सीमा पार हो चुकी है, अब हमारे और आपके बीच जंग छिड़ गई है।
कराची हाई अलर्ट पर
कराची को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है। एडिशनल IG एजाज खान ने आदेश दिया कि एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, सरकारी दफ्तर और अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर निगरानी रखी जाए। मस्जिदों, मदरसों और इमामबाड़ों जैसे इलाकों में भी खुफिया नजर रखी जाएगी। अलग-अलग जगहों पर चेकिंग की जा रही है। पुलिस का कहना है कि लोगों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वे तैयार हैं।
न्यूक्लियर एनर्जी सेंटर को बनाया निशाना
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया गया कि पूर्व पाकिस्तानी सेना अधिकारी आदिल राजा ने दावा किया है कि अफगानिस्तान से आए ड्रोन ने पाकिस्तान के कुछ अहम ठिकानों को निशाना बनाया। उन्होंने र्म X पर लिखा कि ये ड्रोन अफगानिस्तान से उड़ाए गए और पाकिस्तान के अंदर जाकर हमला किया। दावे के मुताबिक जिन जगहों को निशाना बनाया गया, उनमें जमरूद का सैन्य बेस, नौशेरा का किला, एक पुलिस स्टेशन और इस्लामाबाद के पास एक न्यूक्लियर एनर्जी सेंटर भी शामिल हैं।
Pakistan Afganistan War: नौशेरा में ड्रोन हमले
पाक ने दावा किया है कि तालिबान ने एबटाबाद, स्वाबी और नौशेरा में ड्रोन हमले किए गए। सूचना मंत्री अत्ताुल्लाह तरार ने कहा कि इन शहरों में छोटे-छोटे ड्रोन देखे गए, जिन्हें सुरक्षा बलों ने मार गिराया। तरार ने इन हमलों के लिए तालिबान सरकार को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस घटना में जनहानि नहीं हुई है।
मलेशिया PM बोले – कार्रवाई रोके
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव पर चिंता जताई। उन्होंने दोनों देशों से तुरंत सभी सैन्य कार्रवाई रोकने और संयम बरतने की अपील की। अनवर ने कहा कि सीमा पार हमलों और खुले संघर्ष की स्थिति से जनहानि हुई है, जो बेहद दुखद है। उन्होंने रमजान के महीने में हो रही इस हिंसा को गंभीर बताया।
चीन ने जताई चिंता
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर चीन ने चिंता जताई। चीनी विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों से बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की अपील की। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि चीन एक पड़ोसी और मित्र के रूप में मौजूदा हालात को लेकर परेशान है। उन्होंने कहा कि मामला आगे बढ़ा तो दोनों देशों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। चीन ने कहा कि वह अपने तरीकों से हालात सुधारने की कोशिश कर रहा है।
रूस ने दोनों देशों से तुरंत लड़ाई रोकने की अपील की है। रूसी मीडिया के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हमले बंद किए जाएं और मामला सुलझाया जाएं।
संयुक्त राष्ट्र बोला – डी-एस्केलेशन
Pakistan Afganistan War: संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी ने भी दोनों देशों से संयम बरतने और तुरंत तनाव कम करने की अपील की। अफगानिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदक रिचर्ड बेनेट ने कहा कि मौजूदा हालात हिंसा में बदल गए हैं। नागरिकों की सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए। हालात को और बिगड़ने से रोकने के लिए तत्काल डी-एस्केलेशन जरूरी है।

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, कई मौते, बोले – बदला लिया
pakistan airstrikes afghanistan: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पक्तिका और नांगरहार प्रांतों में किए गए हवाई हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और इस्लामिक स्टेट से जुड़े सात कैंपों और ठिकानों को निशाना बनाया गया। पूरी खबर…
