Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Dhan Update : छत्तीसगढ़ में धान ने पकड़ी रफ्तार, 15 लाख किंटल धान खरीदी
  • छत्तीसगढ़

Dhan Update : छत्तीसगढ़ में धान ने पकड़ी रफ्तार, 15 लाख किंटल धान खरीदी

Taruna Samariya December 7, 2025

Dhan Update : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 15 नवंबर से प्रारंभ हुई, जिसके बाद बलौदा बाजार जिले में खरीदी लगातार बढ़ते हुए 15 लाख क्विंटल के पार पहुंच गया है. जिला सहकारी समितियों में किसानों द्वारा निरंतर धान उपार्जन करने से कई समितियों में बफर लिमिट पूर्ण हो चुकी है. ऐसे में धान के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए प्रशासन द्वारा मिलरों को डीओ जारी कर धान उठाव की प्रक्रिया तेज की गई है.

21 क्विंटल धान की खरीदी

समितियों में संग्रहण क्षमता प्रभावित न हो और किसानों को किसी भी परिस्थिति में असुविधा न झेलनी पड़े इसके लिए लगातार कार्रवाइयां की जा रही है. बता दें कि छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल के दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी करती है. और एक एकड़ में किसान 21 क्विंटल धान समितियां में 3100 रुपये क्विंटल के हिसाब से बेचते हैं.

बलौदा बाजार में 166 धान उपार्जन केंद्र बनाए गए

जानकारी के अनुसार, बलौदा बाजार जिले में किसानों से धान खरीदी करने के लिए 166 धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं. यहां अब तक 28000 से अधिक किसानों से 15,11,578 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है. समितियों में खरीदे गए धान के उठाव की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. मिलरों द्वारा अब तक 7,840 क्विंटल धान का उठाव किया गया है.

read more :CG News : छत्तीसगढ़ के जशपुर में सड़क हादसा, 5 की मौत

अवैध धान जब्त

कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर निगरानी समिति गठित की गई है, जिसमें राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग के अधिकारियों को रखा गया है. इनके द्वारा अब तक 70 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 2,664.54 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है. बताया जा रहा है कि जब्त किए गए धान में अधिकांश हिस्सा पुराना धान है, जिसे कोचिया और बिचौलिया खपाने की तैयारी में थे.

बिचौलियों में हड़कंप

वहीं धान खरीदी प्रणाली के दौरान कोचिया और बिचौलिया तत्वों को रोकने के लिए प्रशासन लगातार सतर्क प्रयास कर रहा है. अनियमितताओं पर नकेल कसने से अवैध धान बेचने वालों में हड़कंप की स्थिति है.कलेक्टर ने समितियों को निर्देश दिए

किसानों को समयसीमा पर मिलेगा मुआवजा

कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा,कि किसानों को मुआवजा, बोनस, भुगतान और खरीदी से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएंगे. आगामी दिनों में उठाव की गति और बढ़ाई जाएगी बफर लिमिट के बावजूद प्रभावी प्रबंधन से धान खरीदी की व्यवस्था जिले में सुचारू रूप से जारी है.

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: CM Dhami : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का देवाल दौरा
Next: विराट-कुलदीप का कपल डांस, RO-KO अब इस सीरीज में दिखेंगे साथ

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
Durg Accident News
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Durg Accident News: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही की वजह से गई बाइक सवार की जान!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स की चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.