Ujjain Cow Nandi Marriage:उज्जैन में नंदी और गाय की धूमधाम से हुई शादी

ujjain-cow-nandi-marriage-viral-news

Ujjain Cow Nandi Marriage:उज्जैन में नंदी और गाय की धूमधाम से हुई शादी

ujjain cow nandi marriageउज्जैन में नंदी और गाय की धूमधाम से हुई शादी

रिसेप्शन में लोगों ने उड़ाई जमकर दावत

Ujjain Cow Nandi Marriage: मध्यप्रदेश में बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में नंदी और गाय का विवाह पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराई गई. शादी में होने वाली सारी रस्मों को निभाया गया.

नंदी और गाय ने लिए सात फेरे

अक्सर आप ने कई अनोखी शादियों को देखी या सुनी होगी. ये शादियों सिर्फ इंसानों की नहीं बल्कि जानवरों की भी होती है, जो लोग किसी वजह तो किसी टोटका के चलते कराते हैं. इसी तरह एक अनोखी शादी का आयोजन उज्जैन में किया गया. यहां महाकाल की सवारी नंदी की शादी कराई गई. उज्जैन में गाय और नंदी का विवाह पूरे हिंदू परंपराओं के साथ किया गया. गाय और नंदी के 7 फेरे कराए गए और इस शादी में शामिल होने भारी संख्या में लोग पहुंचे.

Ujjain Cow Nandi Marriage: नंदी और गाय की कराई गई शादी

उज्जैन के विष्णु पुराण तेजाजी धाम मंदिर में 'तेज' नाम नंदी और 'पेमल रानी' नामक गाय का विवाह संपन्न कराया गया. ये शादी हिंदू धर्म के रीति रिवाज से साथ कराई गई. शादी की शुरुआत सुबह मेहंदी और तेल की रस्मों से हुई. बारात में ढोल-धमाके, डीजे और घोड़े के साथ भव्य जुलूस भी निकाला गया. दुल्हन पेमल रानी की और से शुक्ला परिवार ने बारात का स्वागत फूलों की वर्षा से किया. शाम को विवाह की मुख्य रस्में संपन्न हुई, जिसमें 7 फेरे, पग पूजन, कन्यादान, मंगलसूत्र और मांग भराई की रस्में निभाई गई.'

रिसेप्शन का भी आयोजन

नंदी और गाय के विवाह के बाद गाय 'पेमल रानी' की विदाई और रिसेप्शन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मौजूद श्रद्धालु महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि, "मैंने अपने जीवन में ऐसी शादी कभी नहीं देखी. मान्यता है कि गाय और नंदी का विवाह कराने से व्यक्ति की 10 पीढ़ियां स्वर्ग में स्थान पाती हैं."

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया, जिससे महिलाएं घर पर चरखा चलाकर आत्मनिर्भर बनेगी।

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

राज्य

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

उज्जैन में नींव रखी गई नए न्यायाधीश अतिथि गृह की, जिसे 18.66 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

राज्य

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान शुरू किया, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों की समीक्षा की और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।