MP NEWS : उज्जैन के दो भाइयों ने खरीदा हवाई जहाज,लग्जरी होटल बनाएंगे

ujain-brothers-buy-bsf-plane-luxury-hotel-conversion

MP NEWS : उज्जैन के दो भाइयों ने खरीदा हवाई जहाज,लग्जरी होटल बनाएंगे

mp news  उज्जैन के दो भाइयों ने खरीदा हवाई जहाजलग्जरी होटल बनाएंगे

Ujjain brothers buy BSF plane : उज्जैन के दो भाइयों, वीरेन्द्र और पुष्पेन्द्र कुशवाह ने 40 लाख रुपये में बीएसएफ का 55 सीटों वाला एवरो वीटी-ईएवी प्लेन स्क्रैप में खरीदा है। इसे दोनों भाइयों ने दिल्ली से दो बड़े ट्रकों के जरिए 5 लाख खर्च कर उज्जैन के मक्सी रोड स्थित अपने फार्महाउस तक पहुंचाया है। यह विमान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने एचसीएल को दिया था और बाद में 1991 में बीएसएफ को सौंपा गया था। बीएसएफ ने इसे 2009 तक मेडिकल इमरजेंसी के दौरान जवानों के उठाने-ले जाने के लिए उपयोग किया, फिर इसे कबाड़ घोषित कर दिया गया।

5 लक्जरी कमरे बनवाएंगे

दोनों भाइयों ने बताया कि हमेशा स्क्रेप करके बेच देते थे, लेकिन इस बार हमारे फ़ार्म हाऊस पर इसको रखकर इसमें 5 लक्जरी कमरे बनवाएंगे. जिसमें लोग आकर रुक सकेंगे. प्लेन को इस तरह से रिनोवेट कराएंगे की जब कोई गेस्ट आकर रुकेंगे तो उन्हें प्लेन का ही फील आएगा. READ MORE :बैमोसम बारिश के कारण तवा डैम के खोले गेट,मक्का की फसल हुई खराब

लंदन से एमबीए कर पिता का बिजनेस संभाला

पुष्पेन्द्र, वीरेन्द्र के छोटे भाई है। पुष्पेन्द्र ने लंदन से एमबीए किया और 2014 में अपने घर लौट उन्होंने पिता का स्क्रेप बिजनेस संभाला। बताया कि बड़े भाई ग्रेजुएट हैं। वह उज्जैन में हवाई जहाज खरीदने को लेकर उत्साहित है उनका कहना है कि प्लेन को रिनोवेट करते समय पायलेट की चेयर भी रखी जाएगी जिससे लोग यहां रूकेंगे वो इस पर सेल्फी या फोटोग्राफ भी करा सकें। देशभर से उज्जैन आने वाले पर्यटकों के लिए यह एक नई सुविधा होगी।

पर्यटकों के लिए आकर्षण

वीरेन्द्र और पुष्पेन्द्र ने इसे पांच लग्जरी रूम वाले होटल में बदलने का फैसला किया है जहां पर्यटकों और श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा होगी। यह विमान 20 टन वजन का है, जिसकी लंबाई 70 फीट और दोनों पंख 50-50 फीट लंबे ट्रेले में लादकर लाया गया। दोनों भाइयों ने रक्षा एजेंसियों से स्क्रैप खरीदने का पुश्तैनी काम संभाला हुआ है। इससे पहले 2019 में उन्होंने इंडियन एयरफोर्स से नीलामी में मिग-21 फाइटर जेट खरीदा था, जिसे नियमों के अनुसार डिस्मेंटल किया गया। यह एक अनोखी पहल है जो उज्जैन में पर्यटकों के लिए नए अनुभवों की खिड़की खोलेगी।  

संबंधित सामग्री

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी

देश-विदेश

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी

इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में भूकंप के बाद तबाही मची, सुनामी अलर्ट जारी हुआ। भूकंप में 20 लोगों की मौत, कई घायल।

CM धामी ने देहरादून में फहराया तिरंगा, बोले- देवभूमि के साथ वीरभूमि है उत्तराखंड

राज्य

CM धामी ने देहरादून में फहराया तिरंगा, बोले- देवभूमि के साथ वीरभूमि है उत्तराखंड

उत्तराखंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। देवभूमि के साथ वीरभूमि घोषित किया।

भोपाल नगर निगम की बैठक में जनहित के मुद्दे गायब, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव

राज्य

भोपाल नगर निगम की बैठक में जनहित के मुद्दे गायब, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव

भोपाल में बारिश से सड़कों की हालत खराब हुई है। नगर निगम की बैठक में प्रमुख मुद्दों पर चर्चा नहीं होने का विपक्ष ने आरोप लगाया है।

15 August Special Paratha,10 मिनट में बिना रंग के बनाएं ये खास 'तिरंगा पराठा'

लाइफ स्टाइल

15 August Special Paratha,10 मिनट में बिना रंग के बनाएं ये खास 'तिरंगा पराठा'

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय घरों में तिरंगा पराठा बनाने की विधि बहुत प्रचलित है, जो देखने में आकर्षक और खाने में स्वादिष्ट होता है।

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में गूंजे जयकारे

सनातन

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में गूंजे जयकारे

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उज्जैन में बाबा महाकाल को तिरंगे के रंग में त्रिपुंड और रजत आभूषणों से सजाया गया, जिसमें धार्मिक आस्था और राष्ट्रभक्ति का संगम दिखा।