SRH vs KKR Vaibhav Arora: वैभव अरोड़ा का भटका ध्यान हुए आउट! वीडियो वायरल...

srh-vs-kkr-vaibhav-arora-out-viral-video

SRH vs KKR Vaibhav Arora: वैभव अरोड़ा का भटका ध्यान हुए आउट! वीडियो वायरल...

srh vs kkr vaibhav arora वैभव अरोड़ा का भटका ध्यान हुए आउट वीडियो वायरल

MI vs PBKS Match Today: पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने की जंग…

वैभव अरोड़ा का अजीबोगरीब रन आउट..

कोलकाता नाइटराइडर्स की पारी का 18वां ओवर जयदेव उनादकट कर रहे थे। ओवर की चौथी गेंद पर वैभव अरोड़ा स्ट्राइक पर थे। उनादकट ने ऑफ स्टंप की ओर गेंद डाली, जो बल्ले से लगने के बाद पैड पर लगकर ऑफ साइड की ओर चली गई। नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े हर्षित राणा ने सिंगल लेने का इशारा किया, जिस पर वैभव भाग पड़े। जब अरोड़ा ने आधी क्रीज पार कर ली, तो उन्होंने समझा कि अब वे सुरक्षित हैं और उन्होंने दौड़ना धीमा कर दिया। इसी लापरवाही का नतीजा ये हुआ कि गेंदबाज उनादकट ने तेजी से गेंद उठाई और डायरेक्ट थ्रो मारकर उन्हें रन आउट कर दिया। रीप्ले में साफ देखा गया कि जब गेंद स्टंप्स से टकराई, उस समय वैभव का पैर हवा में था। इस तरह वह बिना कोई रन बनाए 'डक' पर आउट हो गए।

मैच का हाल...

68वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 110 रन से हराया। यह कोलकाता की टूर्नामेंट इतिहास में सबसे बड़ी हार है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इस जीत के साथ SRH ने छठे स्थान पर रहकर अपना यह सीजन फिनिश किया।

168 पर ऑलआउट हुई KKR...

हैदराबाद ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने क्लासन के शतक और ट्रैविस हेड की फिफ्टी के दम पर 3 विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए। वहीं सुनील नरेन ने 2 विकेट लिए। जवाब में कोलकाता की टीम 168 रन पर ऑलआउट हो गई। हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा और जयदेव उनादकट ने 3-3 विकेट अपने नाम किए।

क्लासेन का शानदार शतक...

क्लासेन ने 37 गेंद में IPL इतिहास की तीसरी सबसे तेज सेंचुरी जड़ दी और हैदराबाद के लिए सबसे तेज शतक जमाने वाले पहले बैटर बने। हेनरिक क्लासेन ने KKR के सामने 37 गेंद में शतक जड़ा और कुल 39 गेंदों में 7 चौके और 9 छक्के से 105 रन की पारी खेलकर नाबाद लौटे। इसके बाद क्लासेन से उनकी कातिलाना पारी के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा – 'पूरी सीजन में निराशा के बाद ऐसी खेलने से काफी राहत मिली है। मैं अपने प्रोसेस से भटका नहीं और उसका नतीजा मिला। फ्रेंचाइज ने इतना वक्त और पैसा खर्च किया है तो हमारा भी काम है कि उनके ब्रांड ऑफ़ क्रिकेट को मैदान में कायम रखे।'  

संबंधित सामग्री

बरेली के जिम में महिला डॉक्टर के साथ रेप, 2 आरोपी गिरफ्तार, 80 हिंदू महिलाएं वर्कआउट करती थी

उत्तर प्रदेश

बरेली के जिम में महिला डॉक्टर के साथ रेप, 2 आरोपी गिरफ्तार, 80 हिंदू महिलाएं वर्कआउट करती थी

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम में हिंदू महिला डॉक्टर के साथ रेप हुआ। दो भाई, अकरम और आलम बेग को गिरफ्तार किया गया।

हरिद्वार कुंभ मेला 2027: प्रशासन ने तेज की तैयारियां, बनेंगे अस्थायी रैंप

उत्तराखंड

हरिद्वार कुंभ मेला 2027: प्रशासन ने तेज की तैयारियां, बनेंगे अस्थायी रैंप

हरिद्वार कुंभ मेला 2027 में बड़ी भीड़ के लिए 3 अस्थायी रैंप बनाने की योजना को मंजूरी मिली। यह व्यवस्था श्रद्धालुओं के सुविधा और सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी।

Rajasthan Accident News: बाइक सवार 3 दोस्तों को डंपर ने कुचला, 1 की मौत

राजस्थान

Rajasthan Accident News: बाइक सवार 3 दोस्तों को डंपर ने कुचला, 1 की मौत

In Bhilwara, Rajasthan, a dumper truck hit three friends on a bike, killing one instantly and injuring two, leading to protests demanding action against illegal mining.

CM योगी आदित्यनाथ ने 474 नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किए

उत्तर प्रदेश

CM योगी आदित्यनाथ ने 474 नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किए

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी ने विभिन्न विभागों में 474 नई नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किए, जिसमें नियुक्ति प्रक्रिया की निष्पक्षता पर बल दिया गया।

घर पर भूलकर न रखें ये पौधे, नहीं बिगड़ जाएगा घर का माहौल

सनातन

घर पर भूलकर न रखें ये पौधे, नहीं बिगड़ जाएगा घर का माहौल

ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ पौधे घर की ऊर्जा पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। सही पौधों का चयन करके, सकारात्मकता बढ़ाई जा सकती है।