Shahrukh Khan Injured: किंग खान अपकमिंग फिल्म 'किंग' के सेट पर हुए घायल!

shahrukh-khan-injured-on-king-movie-set

Shahrukh Khan Injured: किंग खान अपकमिंग फिल्म 'किंग' के सेट पर हुए घायल!

shahrukh khan injured किंग खान अपकमिंग फिल्म किंग के सेट पर हुए घायल

Hardik Pandya Video Viral: भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आएं हार्दिक, वीडियो हुआ वायरल… बताया जा रहा है कि, यह हादसा मुंबई के गोल्डन टोबैको स्टूडियो में अपकमिंग फिल्म 'किंग' की शूटिंग की दौरान एक एक्शन सीन करते हुए हुआ, जिसके बाद शूटिंग रोक दी गई। और इलाज के लिए शाहरुख को अमेरिका ले जाया गया हैं। डॉक्टर ने 1 महिने रेस्ट की सलाह दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by D'YAVOL X (@dyavol.x)

हालांकि इस खबर पर शाहरुख या प्रोडक्शन हाउस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।।

शूटिंग टली, अगला शेड्यूल सितंबर या अक्टूबर...

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग रोक दी गई और अब शूटिंग का अगला शेड्यूल सिंतबर या अक्टूबर में तय किया गया है। एक्टर के चोटिल होने की खबर से उनके फैंस काफी चिंता में डूब गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

फिल्म से जुड़े सूत्र ने किया खुलासा- 'कोई चोट नहीं लगी'

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अपकमिंग फिल्म 'किंग' से जुड़े एक सूत्र ने इन खबरों को अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि, “किसी को कोई चोट नहीं लगी। यह सब झूठ है। लोग बिना कन्फर्म किए कैसे ऐसी बातें फैला देते हैं?”

गोल्डन टोबैको स्टूडियो में 1 महीने पहले ही खत्म हो गई थी शूटिंग...

सूत्र ने बताया कि गोल्डन टोबैको स्टूडियो में शूटिंग 29 मई से 12 जून तक ही चली थी और इसके बाद टीम महबूब स्टूडियो शिफ्ट हो गई थी, जहां 24 जून को आखिरी दिन की शूटिंग हुई। “अब इस शूट को हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है। तब कहीं किसी को कोई चोट नहीं लगी थी। शूटिंग बिल्कुल स्मूथ हुई थी।”

'अगर लगी भी हो चोट, तो ‘किंग’ के सेट पर नहीं..' - सूत्र

जब सूत्र से पूछा गया कि अगर शाहरुख को चोट लगी भी हो, तो क्या वह किसी दूसरी फिल्म के सेट पर हो सकती है? इस पर उन्होंने कहा: “अगर वाकई कोई चोट लगी है, तो वो 'किंग' के सेट पर नहीं हुई, खासकर गोल्डन टोबैको स्टूडियो में तो बिल्कुल भी नहीं।”

3 शेड्यूल हो चुके हैं पूरे, अब विदेश में होगी शूटिंग...

सूत्रो के हवाले से, फिल्म अब तक तीन बड़े शेड्यूल पूरे हो चुके हैं और टीम अब अगली शूटिंग विदेश लोकेशंस में करने जा रहें है। और इस फिल्म के अंत में भारत में फिर से शूटिंग होगी।

'किंग' में नजर आएंगे ये सितारे...

फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, अनिल कपूर और अभय वर्मा जैसे नामचीन कलाकार शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम जल्द ही स्कॉटलैंड में अगली शूटिंग शुरू करेगी।

शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो...

‘किंग’ के अलावा शाहरुख खान यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का भी अहम हिस्सा बने रहेंगे। वह जल्द ही 'पठान 2' और मोस्ट अवेटेड 'टाइगर वर्सेज पठान' में भी नजर आएंगे।

संबंधित सामग्री

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

राज्य

BHEL गेट नंबर-8 के पास मिला युवक का शव,शरीर पर गंभीर चोटों के निशान

भोपाल में BHEL गेट नंबर-8 के पास बोरी में बंद युवक का शव मिला, जिसकी मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका व्यक्त की।

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

राज्य

130 करोड़ के जीजी फ्लाईओवर में डेढ़ साल में गड्ढे, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

भोपाल के जीजी फ्लाईओवर जिसे हाल ही में डॉ. भीमराव अंबेडकर फ्लाईओवर का नाम दिया गया, में गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप, पुलिस रेड में 3 लोग गिरफ्तार

राज्य

जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप, पुलिस रेड में 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर के ग्रैंड स्पा सेंटर में पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में छापेमारी की, कई विदेशी महिलाओं सहित लोग हिरासत में लिए गए।

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप,तेज झटकों से कांपी धरती,कई इमारतें गिरीं

देश-विदेश

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप,तेज झटकों से कांपी धरती,कई इमारतें गिरीं

कोलंबिया के चोको डिपार्टमेंट में रिक्टर स्केल पर 7.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। USGS के अनुसार, गहराई 107 किमी थी, पर सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, बॉर्डर जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

राज्य

15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, बॉर्डर जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

15 अगस्त के मद्देनजर पंजाब में सुरक्षा बढ़ाई गई है। अमृतसर सहित सीमावर्ती जिलों में पुलिस विशेष अलर्ट पर है।