Ravi Shastri on Kohli Retirement: पूर्व भारतीय कोच ने कोहली को लेकर किया बड़ा खुलासा!

ravi-shastri-kohli-retirement-reveal-2025

Ravi Shastri on Kohli Retirement: पूर्व भारतीय कोच ने कोहली को लेकर किया बड़ा खुलासा!

ravi shastri on kohli retirement पूर्व भारतीय कोच ने कोहली को लेकर किया बड़ा खुलासा

Ravi Shastri on Kohli Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया। और जब से कोहली ने संन्यास लेने की घोषणा की है, तब से ही हर दिन उनके संन्यास पर किसी न किसी दिग्गज का बयान सामने आ ही रहा है। अब पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने उनके संयास लेने की असली वजह बताई है। उन्होंने कहा 'कोहली लगातार की जा रही टीका टिप्पणी से परेशान हो चुके थे।' Read More: Neeraj Chopra Diamond League 2025: दोहा में आज दिखेगा भारतीय एथलेटिक्स का दम, नीरज चोपड़ा पर होंगी सबकी निगाहें… आपको बता दें कि, 2011 में डेब्यू करने वाले कोहली ने इस लंबे सफर के दौरान भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने 68 टेस्ट मैचों में भारत का नेतृत्व किया और 40 में जीत दर्ज की जो किसी भी भारतीय कप्तान की सबसे अधिक टेस्ट जीत है।

रवि शास्त्री का बड़ा खुलासा...

पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने ICC रिव्यू में एक साक्षात्कार के दौरान कोहली के संन्यास के पीछे की असली वजह बताई। उन्होंने कहा— "कोहली लगातार सुर्खियों में रहते हुए मानसिक रूप से थक चुके थे। आप अपनी टीम के अधिकांश खिलाड़ियों से अधिक फिट हो सकते हैं, लेकिन जब दिमाग थक जाता है तो शरीर को संकेत मिलने लगते हैं। यही उनके रिटायरमेंट की जड़ थी।" शास्त्री के अनुसार, कोहली ने रिटायरमेंट की घोषणा से एक सप्ताह पहले ही उनसे इस बारे में चर्चा की थी और तब से उनका मन पूरी तरह से स्पष्ट था।

“अगर कोहली ने कुछ ठाना है, तो 100% दिया है”- रवि शास्त्री

रवि शास्त्री ने कोहली के समर्पण की तारीफ करते हुए कहा - “अगर विराट ने कुछ करने की ठान ली, तो उसमें वह अपना शत-प्रतिशत देते हैं। यही चीज उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है, जिसकी बराबरी करना आसान नहीं है। मैदान पर उनका एग्रेशन, उनकी ऊर्जा, और उनकी सहभागिता हमेशा उच्चतम स्तर पर रही।”

‘नेतृत्व में अलग पहचान थी कोहली की’ - रवि शास्त्री

कोहली न सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज रहे, बल्कि एक प्रेरणादायक कप्तान भी साबित हुए। शास्त्री के मुताबिक - “एक खिलाड़ी अपना काम करता है, फिर आराम से बैठ जाते हैं। लेकिन कोहली के साथ ऐसा नहीं है, जब टीम आउट हो जाती है तो ऐसा लगता है जैसे उन्हें सभी विकेट लेने हैं, उन्हें सभी कैच लेने हैं, उन्हें मैदान पर सभी फैसले लेने हैं। इतना ज्यादा पार्टिसिपेशन, मुझे लगता कि अगर वह आराम नहीं करता है तो कहीं वह बर्नआउट होने वाला है।” यह सक्रिय भागीदारी ही थी जिसने उन्हें ‘लीडर ऑफ द पैक’ बनाया।

कोहली की लोकप्रियता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर...

शास्त्री ने कोहली की अंतरराष्ट्रीय अपील पर बात करते हुए कहा - “विराट कोहली के पास दुनियाभर में सबसे अधिक प्रशंसक हैं। चाहे वह ऑस्ट्रेलिया हो या दक्षिण अफ्रीका, उन्होंने ऐसे दर्शकों को क्रिकेट देखने के लिए प्रेरित किया, जो शायद पहले इसे नहीं देख रहे थे।”

‘कोहली का संन्यास चौंकाने वाला था’ - शास्त्री

शास्त्री ने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें कोहली के टेस्ट से रिटायरमेंट की खबर ने चौंका दिया। “मैं समझता था कि उसमें अभी भी 2-3 साल टेस्ट क्रिकेट बाकी है, लेकिन जब आप मानसिक रूप से थक चुके होते हैं, तो आप चाहकर भी खुद को झोंक नहीं पाते। यह एक बेहद व्यक्तिगत फैसला होता है।”

रोहित शर्मा को लेकर भी बोले शास्त्री...

रवि शास्त्री ने मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लेकर भी अपनी राय दी। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान सिडनी टेस्ट से रोहित के बाहर रहने पर उन्होंने कहा- “अगर मैं टीम का कोच होता तो रोहित शर्मा को सिडनी टेस्ट से बाहर नहीं होने देता। उनकी बल्लेबाजी की फॉर्म और अनुभव टीम के लिए निर्णायक हो सकता था।”

कोहली-शास्त्री: भारतीय क्रिकेट की सबसे सफल जोड़ी...

कोहली और शास्त्री की जोड़ी ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक सफल और फेमस जोड़ी रही है। 1. इसी जोड़ी ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर टेस्ट सीरीज हराया, ऐसा करने वाली पहली एशियाई टीम बनी। 2. 43 महीने तक दुनिया की नंबर-1 टेस्ट टीम बनी रही। 3. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले चक्र के फाइनल तक पहुंची।

टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बने…

कोहली बने भारत के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टेस्ट बल्लेबाज। उन्होंने 123 टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए, जिसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। उनसे आगे केवल सचिन तेंदुलकर (15,291 रन), राहुल द्रविड़ (13,265 रन) और सुनील गावस्कर (10,122 रन) हैं।

संबंधित सामग्री

हावड़ा के शिवपुर में बमबाजी, हिंसा, इलाके में बढ़ा तनाव

देश-विदेश

हावड़ा के शिवपुर में बमबाजी, हिंसा, इलाके में बढ़ा तनाव

हावड़ा के शिवपुर में TMC और BJP के बीच झड़प के बाद बमबाजी हुई। पुलिस और RAF ने हालात को नियंत्रित किया, 5 लोग घायल हुए।

CM शर्मा ने किया बम्बोरी गांव का भ्रमण, ग्रामीणों के साथ पी चाय, सुनी समस्याएं

राजस्थान

CM शर्मा ने किया बम्बोरी गांव का भ्रमण, ग्रामीणों के साथ पी चाय, सुनी समस्याएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बम्बोरी गांव में जनता के बीच समय बिताया, ग्राम विकास चौपाल लगाई और लोकल देवता के मंदिर में पूजा की।

पंजाब धमाकों पर सियासत तेज, BJP ने CM भगवंत मान को भेजा मानहानि का नोटिस

पंजाब

पंजाब धमाकों पर सियासत तेज, BJP ने CM भगवंत मान को भेजा मानहानि का नोटिस

पंजाब में जालंधर और अमृतसर में बम धमाकों के बाद राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। CM मान ने BJP को जिम्मेदार ठहराया, BJP ने किया पलटवार।

मंदसौर होटल में विवाद: पत्नी ने पति और प्रेमिका को पकड़ा,प्रमिका का बर्थडे मनाने गया था पति

मध्य प्रदेश

मंदसौर होटल में विवाद: पत्नी ने पति और प्रेमिका को पकड़ा,प्रमिका का बर्थडे मनाने गया था पति

मंदसौर के होटल में एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ पकड़ा, जिसके बाद हुई जमकर मारपीट। पुलिस ने स्थिति संभाली।

Chahal Vaping Video Viral: रियान के बाद चहल का ई-सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल

खेल

Chahal Vaping Video Viral: रियान के बाद चहल का ई-सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल

Indian cricketer Yuzvendra Chahal was seen vaping in a flight in a video posted by Punjab Kings, which was later deleted after going viral.