Pushkar Singh Dhami vote with mother: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मां के साथ डाला व...

pushkar-singh-dhami-votes-with-mother-panchayat-election-2025

Pushkar Singh Dhami vote with mother: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मां के साथ डाला वोट, बोले- ‘एक वोट गांव की तस्वीर’

pushkar singh dhami vote with mother सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मां के साथ डाला वोट बोले- ‘एक वोट गांव की तस्वीर’

मां के साथ मतदान करने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Pushkar Singh Dhami vote with mother:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में खटीमा के नगला तराई स्थित राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय के बूथ नंबर 3 पर मतदान किया। खास बात यह रही कि इस दौरान उनके साथ उनकी माता बिशना देवी भी मौजूद थीं। मतदान के बाद सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की।

लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का संकल्प

अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री धामी ने लिखा, "यह सिर्फ एक वोट नहीं, बल्कि उत्तराखंड के गांव-गांव में लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का संकल्प है।" उन्होंने बताया कि उन्होंने मां के साथ खटीमा में अपने मताधिकार का प्रयोग किया है और सभी नागरिकों से भी यही अपील करते हैं कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लें। read more: छत्तीसगढ़ में हरेली उत्सव की धूम,मुख्यमंत्री निवास में परंपरा और प्रगति का भव्य संगम

जनता से की लोकतांत्रिक भागीदारी की अपील

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा, "प्रदेश की देवतुल्य जनता अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचे और ऐसे जनप्रतिनिधियों का चयन करें जो विकास, पारदर्शिता और सेवा के मूल मंत्र पर खरे उतरें।" उन्होंने कहा कि हर एक वोट गांव के भविष्य को आकार देने की शक्ति रखता है।

सशक्त पंचायतें बनाएं सशक्त उत्तराखंड

Pushkar Singh Dhami vote with mother: मुख्यमंत्री ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही सशक्त उत्तराखंड का निर्माण कर सकती हैं। उन्होंने सभी नागरिकों को अपने मत का प्रयोग करने और योग्य प्रतिनिधियों को चुनने का आह्वान किया। सीएम धामी की यह अपील ग्रामीण लोकतंत्र को मजबूती देने के संकल्प के रूप में देखी जा रही है। read more: सीएम योगी का निर्देश,जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता पर बनेगी सड़क योजना  

संबंधित सामग्री

6 जुलाई 2026 राशिफल

सनातन

6 जुलाई 2026 राशिफल

6 जुलाई 2026 राशिफल: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह समेत सभी 12 राशियों का आज का राशिफल पढ़ें। जानें करियर, नौकरी, व्यापार, प्रेम जीवन, धन, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण ज्योतिषीय भविष्यवाणिया

भोपाल में खामेनेई की याद में ताज़ियती मजलिस, लगे अमेरिका-इजराइल विरोधी नारे

राज्य

भोपाल में खामेनेई की याद में ताज़ियती मजलिस, लगे अमेरिका-इजराइल विरोधी नारे

भोपाल के करोंद में अयातुल्लाह खामेनेई की याद में आयोजित ‘मजलिस-ए-ताज़ियत व इस्तेकामत’ में कई धर्मगुरुओं ने भाग लिया और उनके जीवन व संघर्षों पर प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एम्स पहुंचकर पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को दी अंतिम श्रद्धांजलि

राज्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एम्स पहुंचकर पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को दी अंतिम श्रद्धांजलि

पद्म विभूषण से सम्मानित और छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई का रायपुर एम्स में निधन हो गया। उनके योगदान से भारतीय लोक संस्कृति को विश्वव्यापी पहचान मिली।

बारिश बनी आफत! कहीं वाटरफॉल में फंसे 100 पर्यटक, तो कहीं नदी में समा गए पूरे के पूरे घर!

देश-विदेश

बारिश बनी आफत! कहीं वाटरफॉल में फंसे 100 पर्यटक, तो कहीं नदी में समा गए पूरे के पूरे घर!

महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार और दिल्ली में भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। कई घर बह गए, यातायात बाधित हुआ और पर्यटक फंसे।

हिमाचल सरकार का प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने पर विशेष जोर

राज्य

हिमाचल सरकार का प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने पर विशेष जोर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कृषि विभाग को प्राकृतिक कृषि के विस्तार और बाजार उपलब्धता बढ़ाने के निर्देश दिए।