PSL Ball Tampering Controversy: PSL लीग में बॉल टैंपरिंग विवाद, फखर जमान पर लग सकता है बैन!

psl-ball-tampering-controversy-fakhar-zaman-ban

PSL Ball Tampering Controversy: PSL लीग में बॉल टैंपरिंग विवाद, फखर जमान पर लग सकता है बैन!

psl ball tampering controversy psl लीग में बॉल टैंपरिंग विवाद फखर जमान पर लग सकता है बैन

PSL Ball Tampering Controversy: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में बॉल टैंपरिंग को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। इस वजह से फखर जमान पर कुछ मैच का बैन लग सकता।

बता दें कि, 29 मार्च रविवार को लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच मैच खेला गया, मैच के दौरान बॉल टैंपरिंग को लेकर विवाद हो गया।

आखिरी ओवर से पहले छिड़ा विवाद

घटना कराची किंग्स की पारी के 19वें ओवर के बाद हुई। उस समय कराची को जीत के लिए आखिरी ओवर में 14 रन चाहिए थे।

लाहौर की ओर से गेंदबाजी करने हरिस रौफ आने वाले थे। तभी कप्तान शहीन शाह अफ्रीदी, हारिस रऊफ और फखर जमान रन-अप पर एक साथ इक्केट हुए और गेंद को अपने हाथों में लिया। अंपायर फैसल अफरीदी ने गेंद से छेड़छाड़ करते हुए नोटिस कर लिया।

 

अंपायर ने दी 5 रन की पेनल्टी

लाहौर कलंदर्स पर बॉल से छेड़छाड़ करने पर तुरंत गेंद को अपने पास ले लिया। जांच के बाद उन्होंने स्क्वेयर लेग अंपायर शर्फुद्दौला से चर्चा की। अंपायरों ने फैसला सुनाया कि, लाहौर कलंदर्स ने गेंद से छेड़छाड़ की है। इसके चलते कराची किंग्स को 5 पेनल्टी रन दिए गए और गेंद को बदल दिया गया।

वहीं अब इस पूरे मामले में फखर जमान को मैच रेफरी के सामने पेश होना होगा, जहां उनके खिलाफ कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।

कप्तान शाहीन की अंपाय से बहस

पेनल्टी लगाने के बाद शाहीन शाह अफ्रीदी नाराज हो गए और उनकी मैदान पर ही अंपायरों से बहस हो गई। मैच के बाद उन्होंने कहा कि- 'उन्हें अब तक समझ नहीं आया है कि पेनल्टी रन क्यों दिए गए। हम देखेंगे कि अंपायर अपनी रिपोर्ट में क्या कहते हैं, फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।'

कराची किंग्स को मिली जीत

पेनल्टी रन मिलने के बाद कराची को आखिरी ओवर में सिर्फ 9 रन बनाने थे। हरिस रौफ ने पहली गेंद पर विकेट लिया, लेकिन इसके बाद वाइड गेंद फेंक दी।

फिर क्रीज पर आए अब्बास अफ्रीदी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक चौका और एक छक्का लगाकर टीम को 3 गेंद पहले ही 4 विकेट से जीत दिला दी।

Also Read - RR vs CSK IPL 2026: RR vs CSK मैच आज, बिहार के बाबू वैभव पर सबकी नजर!

संबंधित सामग्री

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

राज्य

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

 दो दिन के प्रवास पर कुकरू रहेंगे प्रदेश के मुखिया, स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की बात, रात्रि चौपाल में किया ग्रामीणों से संवाद। कुकरू को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाएगी राज्य सरकार।

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

जुर्म गाथा

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक व्यक्ति ने कैब में यात्रा के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार में धमाका होने से उसमें आग लग गई, जिसमें आरोपी की मौत हो गई।

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

राज्य

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल का दौरा किया, जहां वे स्थानीय विकास और सड़क सुविधाओं की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

राज्य

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए पूरी सरकारी सहायता सुनिश्चित की है।

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान सहित कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार यह भूकंप शाम 7:04 बजे आया। वेनेजुएला में भी बड़ा भूकंप आया, 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर।