DELHI NEWS: बाबा साहब पर सियासी बवाल!

political-uproar-over-baba-saheb

DELHI NEWS: बाबा साहब पर सियासी बवाल!

delhi news बाबा साहब पर सियासी बवाल

केजरीवाल ने नीतीश, नायडू को लिखा पत्र

लिखा-बाबा साहब को चाहने वाले BJP का समर्थन नहीं कर सकते

DELHI NEWS:दिल्ली संसद में अमित शाह द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर पर दिए बयान के बाद विपक्ष लगातार हमलावर है.इसी कड़ी में दिल्ली पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सीएम नीतीश और चंद्रबाबू नायडू को पत्र लिखा  जिसमे केजरीवाल ने कहा कि बाबा साहब नेता नहीं, इस देश की आत्मा हैं. बाबा साहब को चाहने वाले बीजेपी का समर्थन नहीं कर सकते. लोग चाहते हैं आप भी इस मसले पर गहराई से विचार करें.

DELHI NEWS:केजरीवाल ने नीतीश, नायडू को लिखा पत्र

बाबा साहेव अंबेडकर के मुद्दे पर पूरे देश में सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस सहित कई विपक्षी दल अमित शाह के उस बयान का विरोध कर रहे हैं, जो उन्होंने संसद में दिया था. शाह के इस बयान के बाद खासकर कांग्रेस कुछ ज्यादा ही आक्रामक है. संसद में इसको लेकर लगातार मार्च हो रहा है. विपक्षी सांसद विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू को चिट्ठी लिखी है.

DELHI NEWS:बाबा साहब इस देश की आत्मा- अरविंद केजरीवाल

दो मुख्यमंत्रियों को लिखी चिट्ठी में केजरीवाल ने कहा है कि बाबा साहब नेता नहीं, इस देश की आत्मा हैं. बाबा साहब को चाहने वाले बीजेपी का समर्थन नहीं कर सकते. लोग चाहते हैं आप भी इस मसले पर गहराई से विचार करें. दरअसल, बाबा साहब अंबेडकर के मुद्दे पर आज यानी गुरुवार को भी संसद में जबरदस्त हंगामा हुआ. संसद परिसर में इसको लेकर धक्कामुक्की की गई. इस धक्कामुक्की में बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी गिर गए. उनके आंख में चोट गई. उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

DELHI NEWS: अमित शाह ने क्या कहा था?

अमित शाह ने संसद में कहा था कि अभी यह एक फैशन हो गया है अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर इतना नाम अगर इतना नाम भगवान का लेते तो 7 जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता. अमित शाह के इस बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अमित शाह को देश से माफी मांगनी चाहिए. बाबा साहब भगवान से कम नहीं हैं, वह दलितों, आदिवासियों के मसीहा थे. शाह ने बेहद घृणित बात की है. इससे जाहिर होता है कि बीजेपी और आरएसएस के नेताओं के मन में बाबा साहेब अंबेडकर जी को लेकर बहुत नफरत है. नफरत ऐसी कि उनके नाम तक से इनको चिढ़ है.

संबंधित सामग्री

मायावती की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा को बसपा से निकाला

राज्य

मायावती की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा को बसपा से निकाला

बसपा ने अपने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राष्ट्रीय महासचिव के भांजे अनंत कुमार मिश्रा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित किया।

बिलासपुर में पहली बार महिलाओं की तिरंगा यात्रा, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जोश

राज्य

बिलासपुर में पहली बार महिलाओं की तिरंगा यात्रा, 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जोश

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की अगुवाई में महिलाओं ने 300 फीट लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया, जिसमें RPF बैंड ने भी प्रस्तुति दी।

हरियाली तीज पर दिखना है सबसे सुंदर? घर बैठे इन 5 आसान तरीकों से पाएं ग्लोइंग स्किन

लाइफ स्टाइल

हरियाली तीज पर दिखना है सबसे सुंदर? घर बैठे इन 5 आसान तरीकों से पाएं ग्लोइंग स्किन

हरियाली तीज पर महिलाएं सुंदर दिखने के लिए पार्लर न जाकर घरेलू उपाय अपना सकती हैं. शहद, नारियल तेल, हल्दी और ओटमील का इस्तेमाल कर सकते हैं.

मानसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित, जानिए कौन-कौनसे बिल हुए पास

देश-विदेश

मानसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित, जानिए कौन-कौनसे बिल हुए पास

संसद के मानसून सत्र का समापन विवादों के बीच हुआ। 19 बिल पास हुए, जिनमें एंटी पेपर लीक और टैक्सेशन बिल शामिल हैं।

पेपर लीक विवाद के बीच पंजाब सरकार को बड़ा झटका, HC ने एक और भर्ती पर लगाई रोक

राज्य

पेपर लीक विवाद के बीच पंजाब सरकार को बड़ा झटका, HC ने एक और भर्ती पर लगाई रोक

पंजाब में 454 फार्मेसी ऑफिसर पदों की भर्ती पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है, अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी। याचिकाकर्ताओं ने परीक्षा में धोखाधड़ी का आरोप लगाया।