Indore Police: बेटे के साथ ढोल-नगाड़े लेकर थाने पहुंची मां,अनूठे अंदाज में पुलिस का किया धन्यवाद।

mother-reached-the-police-station-with-her-son-with-drums-thanked-the-police-in-a-unique-way

Indore Police: बेटे के साथ ढोल-नगाड़े लेकर थाने पहुंची मां,अनूठे अंदाज में पुलिस का किया धन्यवाद।

indore police बेटे के साथ ढोल-नगाड़े लेकर थाने पहुंची मांअनूठे अंदाज में पुलिस का किया धन्यवाद।

Indore Police: मध्यप्रदेश के इंदौर में खजराना थाना एक अनोखी घटना का गवाह बना जी हां ये हम नहीं कह रहे....एक ऐसी कहनी आपको बताने जा रहें हैं जिसे पढ़कर आप भी पुलिस प्रशासन का धन्यवाद करेंगे.... कहानी ये है कि जब एक मां अपने बेटे के साथ ढोल-नगाड़े और फूलों माला लेकर थाने पहुंची। इस नजारे ने वहां के मौजूद पुलिस कर्मियों को हौरान कर दिया। आपको बतादें कि खास बात यह थी कि मां किसी शिकायत को लेकर नहीं,बल्कि पुलिस का आभार जताने आई थी।

 पुलिस ने बरामद की थी बेटे की चोरी हुई बाइक

Indore Police: आपको बतादें कि पुलिस ने मां के बेटे की चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद की थी। इससे खुश होकर मां ने अनूठे अंदाज में पुलिस का धन्यवाद करने का फैसला किया। गुरुवार की रात मां और उसका बेटा ढोल-नगाड़े के साथ थाने पहुंचे।उनके हाथों में फूलों की माला थी और खुशी के आंसू उनकी आंखों में छलक रहे थे।

Indore Police: थाने में प्रवेश करते ही मां ने थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव के कार्यालय में पहुंचकर उन्हें माला पहनाई और धन्यवाद किया।

बड़ी मुश्किल से खरीदी थी मां ने बेटे के लिए बाइक

Indore Police: मां जिसका नाम परवीन बी है, ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए कड़ी मेहनत कर पैसे जोड़े औऱ बड़ी मुश्किल से टू-व्हीलर खरीदी थी। 10 अक्टूबर 2024 को उनकी सीडी डीलक्स बाइक चोरी हो गई थी जिसकी रिपोर्ट खजराना थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने सीहोर की एक वाहन चोर गैंग को पकड़ा और उनके पास से चोरी की बाइक बरामद कर ली। इसके बाद न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर बाइक को फरियादी को सौंप दिया गया।

पुलिस सेवा का मिला सम्मान

Indore Police:  थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने कहा कि लोगों की सेवा करना पुलिस का कर्तव्य है लेकिन जब जनता इस तरह प्यार और सम्मान देती है तो यह बहुत खुशी की बात होती है। इस घटना ने पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत कर दिया है और यह दर्शाता है कि सकारात्मक प्रयासों की सराहना करना समाज में कितना महत्वपूर्ण है।

संबंधित सामग्री

सतना जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा पर सवाल, PAC रूम की फॉल्स सीलिंग दो बार गिरी

राज्य

सतना जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा पर सवाल, PAC रूम की फॉल्स सीलिंग दो बार गिरी

सतना जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में छत से पानी टपकने और फॉल्स सीलिंग गिरने की घटनाएँ सामने आई हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

भिलाई स्टील प्लांट विस्तार पर CM साय से मिले SAIL CMD, राज्य से मांगा सहयोग

राज्य

भिलाई स्टील प्लांट विस्तार पर CM साय से मिले SAIL CMD, राज्य से मांगा सहयोग

SAIL के CMD डॉ. अशोक कुमार पंडा ने छत्तीसगढ़ में विकास परियोजनाओं की समीक्षा की और राज्य सरकार से समर्थन का आग्रह किया।

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

मनोरंजन

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़े आपराधिक मामले और FIR को रद्द कर दिया।

हरियाणा CM सैनी के सामने BJP नेताओं का हंगामा, पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप; मुरथल में धक्का-मुक्की से गरमाया माहौल

राज्य

हरियाणा CM सैनी के सामने BJP नेताओं का हंगामा, पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप; मुरथल में धक्का-मुक्की से गरमाया माहौल

हरियाणा के सोनीपत में बीजेपी नेताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई, जिसमें नेताओं ने सीएम के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की।

लुधियाना में 65 करोड़ से बनेगा CBG प्लांट, CM मान बोले- सरकार का काम पर्चे दर्ज करना नहीं, युवाओं को नौकरी देना

राज्य

लुधियाना में 65 करोड़ से बनेगा CBG प्लांट, CM मान बोले- सरकार का काम पर्चे दर्ज करना नहीं, युवाओं को नौकरी देना

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में नए CBG प्लांट की नींव रखी, जो 435 डेयरी मालिकों को लाभ पहुंचाएगा और पर्यावरण की सुरक्षा में योगदान देगा।