मौत से 3 घंटे लडती रही प्रसूता 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची, मौत,डॉ. बोले समय पर आया वाहन

mother-fought-for-3-hours-108-ambulance-did-not-reach-death-mp-news

मौत से 3 घंटे लडती रही प्रसूता 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची, मौत,डॉ. बोले समय पर आया वाहन

By:

Ranu

मौत से 3 घंटे लडती रही प्रसूता 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची मौतडॉ बोले समय पर आया वाहन

खनियाधाना के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोमवार की देर रात एक प्रसूता की मौत होने की खबर मिल रही है। प्रसूता ने 4 बजे एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया,प्रसव के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी,अस्पताल प्रबंधन ने उसे रेफर कर दिया लेकिन 3 घंटे तक 108 एंबुलेंस का इंतजार किया लेकिन प्रसूता की मौत होने तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस मामले में DR ने स्वीकार किया है कि लगातार फोन लगाने पर 108 नहीं पहुंची थी।

जानकारी के अनुसार खनियाधाना तहसील के पहाड़पुर पंचायत में आने वाले गाँव पचगुल्ला में निवास करने वाली पूजा बंशकार उम्र 30 साल को प्रसव पीड़ा होने पर उसे खनियाधाना के अस्पताल में भर्ती सोमवार की सुबह कराया गया था। पूंजा वंशकार का चेकअप करने के बाद नर्स ने कहा था कि शाम तक डिलीवरी होगी। बताया जा रहा है कि पूजा ने शाम 4 बजे एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था।

बताया जा रहा है कि पूजा का प्रसव होने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी थी,खनियाधाना स्वास्थ्य केन्द्र ने उसे शाम 6 बजे रैफर कर दिया। पूजा बंशकार की चचिया सास ने बताया कि पूजा के डीलेवरी के बाद उसके हाथ पैर कांपने लगे थे,इस कारण डॉक्टरों ने उसे शिवपुरी रैफर दिया था। 6 बजे से हमने 108 एंबुलेंस को कॉल करना शुरू कर दिया था।

शाम 9 बजे तक एंबुलेंस नहीं मिली,वही प्राइवेट एंबुलेंस शिवपुरी तक आने के 4 हजार रुपए मांग रहे थे,लेकिन हमारे पास पैसे नहीं थे इस कारण हम एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। रात 9 बजे खनियाधाना की प्राइवेट हॉस्पिटल जीवन दान की 3500 रुपए में एंबुलेंस मंगाई गई,लेकिन यह एंबुलेंस आई और एकाध किलोमीटर चली होगी,उसके बाद पूजा की मौत हो गई।।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया, जिससे महिलाएं घर पर चरखा चलाकर आत्मनिर्भर बनेगी।

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

राज्य

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में न्यायाधीश अतिथि गृह का किया भूमिपूजन

उज्जैन में नींव रखी गई नए न्यायाधीश अतिथि गृह की, जिसे 18.66 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

राज्य

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान शुरू किया, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों की समीक्षा की और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।