Real Madrid vs Mallorca La Liga: एमबाप्पे और रैमॉन के गोल से मैड्रिड की जीत, माय...

la-liga-real-madrid-mallorca-2-1-mbappe-ramon-goals

Real Madrid vs Mallorca La Liga: एमबाप्पे और रैमॉन के गोल से मैड्रिड की जीत, मायोर्का को 2-1 से हराया...

real madrid vs mallorca la liga एमबाप्पे और रैमॉन के गोल से मैड्रिड की जीत मायोर्का को 2-1 से हराया

Real Madrid vs Mallorca La Liga: स्पेनिश लीग ला लीगा में 14 मई बुधवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में रियल मैड्रिड ने मायोर्का को 2-1 से शिकस्त दी। यह जीत इंजरी टाइम में जैकोबो रैमॉन के विजयी गोल की बदौलत मिली। Read More: Neeraj Territorial Army Rank: नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में मिला बड़ा पद…

Real Madrid vs Mallorca La Liga: एमबाप्पे और रैमॉन ने रियल के लिए किए गोल..

मैड्रिड के लिए किलियन एमबाप्पे ने 68वें मिनट में गोल कर टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया। वहीं इंजरी टाइम में जैकोबो रैमॉन ने निर्णायक गोल करते हुए टीम को जीत दिलाई। मायोर्का की ओर से मार्टिन वाल्जेंट ने 11वें मिनट में गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई थी।

हाफ टाइम तक मायोर्का 1-0 से आगे..

मैच के पहले हाफ में मायोर्का ने शानदार खेल दिखाया। वाल्जेंट के शुरुआती गोल के बाद रियल मैड्रिड ने कई मौके बनाए, लेकिन गोल करने में असफल रही। हाफ टाइम तक स्कोर 1-0 रहा।

एमबाप्पे बने लीग के टॉप स्कोरर...

68वें मिनट में एमबाप्पे ने गोल कर मैच को 1-1 पर ला दिया। यह उनका इस सीज़न का 28वां गोल था, जिससे वह ला लीगा के टॉप स्कोरर बने रहे। उनके बाद बार्सिलोना के रॉबर्ट लेवांडोव्स्की 25 गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

रैमॉन ने इंजरी टाइम में किया खेल का रुख बदलने वाला गोल..

मैच के अंत तक स्कोर 1-1 रहा और लग रहा था कि बार्सिलोना को जल्द ही खिताब मिल जाएगा। लेकिन इंजरी टाइम में रैमॉन ने गोल कर रियल को 2-1 की जीत दिला दी, जिससे बार्सिलोना को खिताब का जश्न टालना पड़ा।

बार्सिलोना को खिताब के लिए करना होगा इंतजार...

रियल मैड्रिड की इस जीत के साथ बार्सिलोना को अपने 28वें ला लीगा खिताब के लिए इंतजार करना पड़ेगा। वर्तमान में बार्सिलोना के 35 मैचों में 82 पॉइंट हैं और वह शीर्ष स्थान पर है। रियल मैड्रिड 36 मैचों में 78 पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर है।

बार्सिलोना को चाहिए सिर्फ एक जीत...

ला लीगा में कुल 20 टीमें हिस्सा लेती हैं और हर टीम को 38 मैच खेलने होते हैं। बार्सिलोना के अभी तीन मैच बाकी हैं और सिर्फ एक जीत से ही वह खिताब पक्का कर सकती है। वहीं रियल मैड्रिड के सिर्फ दो मैच बचे हैं और दोनों जीतने पर भी उनका खिताब जीतना मुश्किल है।

बार्सिलोना का अगला मुकाबला एस्पेन्योल से..

बार्सिलोना का अगला मुकाबला गुरुवार को एस्पेन्योल के खिलाफ है। अगर बार्सिलोना यह मैच जीतती है, तो वह 2024-25 सीजन का ला लीगा चैंपियन बन जाएगा।

संबंधित सामग्री

हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता’: राहुल गांधी ने बोला बड़ा हमला, हरियाणा सरकार को ‘घुसपैठिया’ करार दिया

हरियाणा

हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता’: राहुल गांधी ने बोला बड़ा हमला, हरियाणा सरकार को ‘घुसपैठिया’ करार दिया

राहुल गांधी ने चुनावी गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए भाजपा पर सीधा हमला बोला, जिसमें 'वोट चोरी' और 'घुसपैठिया' सांसदों का मुद्दा उठाया।

“बेबी दे, फिर मर जा”: लुधियाना में युवक ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड पर लगे दबाव के आरोप

जुर्म गाथा

“बेबी दे, फिर मर जा”: लुधियाना में युवक ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड पर लगे दबाव के आरोप

लुधियाना में 21 वर्षीय निखिल की आत्महत्या के मामले में प्रेमिका पर 'बेबी' की मांग को लेकर दबाव डालने का आरोप। मोबाइल चैट से खुलासा हुआ।

CM सुक्खू के गढ़ में कांग्रेस की एंट्री, जिला परिषद की 4 सीटों पर दिलचस्प मुकाबले के आसार

हरियाणा

CM सुक्खू के गढ़ में कांग्रेस की एंट्री, जिला परिषद की 4 सीटों पर दिलचस्प मुकाबले के आसार

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की। चुनावी मैदान में तैयारियां और मुकाबला तेज हो गया है।

झारखण्ड में नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा, CM सोरेन ने अधिकारियों को दिया ‘फ्री हैंड’

झारखंड

झारखण्ड में नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा, CM सोरेन ने अधिकारियों को दिया ‘फ्री हैंड’

झारखण्ड में बढ़ते अपराध और नशे के विरुद्ध मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सख्त कदम उठाए, अधिकारियों को सख्ती से निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय सेना को सम्मानित किया

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय सेना को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना के शौर्य और साहस की प्रशंसा की, आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति को रेखांकित किया।