indore news: इंदौर में कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग

indore-news-major-fire-broke-out-in-companys-warehouse-in-indore

indore news: इंदौर में कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग

By:

Ranu

indore news इंदौर में कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग

indore news: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक निजी कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना लसुड़िया में एसआर कंपाउंड हिमालय बस बॉडी बिल्डिंग के गोदाम में हुई। आग लगने के बाद कई धमाके भी सुनाई दिए। और दूर से धुआं के गुब्बार दिखाई दिए.

आग लगते ही हुए धमाके

आग लगने की सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची। दमकलकर्मी आग को बुझाने में जुटे हुए हैं। यहां बस में उपयोग किया जाने वाला रॉ मटेरियल रखा था। कई टैंक डीजल भी रखा हुआ था। इससे आग और फैल गई। मौके पर मौजूद गोदाम मालिक मनीष यादव ने बताया कि वह खाना खाने गए थे, इस दौरान शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी थर्माकोल की शीट पर गिरी, जिससे आग लग गई और वहां रखे अन्य रॉ मटेरियल में फैल गई।

Read More- Ujjain News: मन्नत पूरी होने पर किसान ने कर दिया बड़ा काम

indore news: करोड़ों का सामान जलकर खाक

आगजनी की घटना इतनी भीषण थी कि उसके धुएं को कई किलोमीटर दूर से आसानी से देखा जा सकता था. फिलहाल जैसे ही पूरे मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को लगी. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया है. वहीं ऐसी संभावना जताई जा रही है कि गोदाम में करोड़ों रुपए का सामान रखा हुआ था, जो पूरी तरीके से जलकर खाक हो गया है.

Read More- Terrorist Pannu Threatens : आतंकी पन्नू की अमेरिकी हिंदुओं को धमकी, PM मोदी ने कहा अमेरिका का दुश्मन

2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू

फायर ब्रिगेड के अफसरों के मुताबिक यहां पर बसों की बॉडी बनाने का काम होता है। हादसे के समय कुछ गाड़ियां भी अंदर थीं। आग से वह भी जल कर खाक हो गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू तो किया गया है, लेकिन अंदर से धुंआ अब भी निकल रहा है। फिलहाल आग पूरी तरह से काबू में है।

संबंधित सामग्री

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

मनोरंजन

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, केस रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़े आपराधिक मामले और FIR को रद्द कर दिया।

हरियाणा CM सैनी के सामने BJP नेताओं का हंगामा, पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप; मुरथल में धक्का-मुक्की से गरमाया माहौल

राज्य

हरियाणा CM सैनी के सामने BJP नेताओं का हंगामा, पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप; मुरथल में धक्का-मुक्की से गरमाया माहौल

हरियाणा के सोनीपत में बीजेपी नेताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई, जिसमें नेताओं ने सीएम के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की।

लुधियाना में 65 करोड़ से बनेगा CBG प्लांट, CM मान बोले- सरकार का काम पर्चे दर्ज करना नहीं, युवाओं को नौकरी देना

राज्य

लुधियाना में 65 करोड़ से बनेगा CBG प्लांट, CM मान बोले- सरकार का काम पर्चे दर्ज करना नहीं, युवाओं को नौकरी देना

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में नए CBG प्लांट की नींव रखी, जो 435 डेयरी मालिकों को लाभ पहुंचाएगा और पर्यावरण की सुरक्षा में योगदान देगा।

BCCI ने किए बड़े बदलाव, VVS लक्ष्मण बनेंगे डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट

खेल

BCCI ने किए बड़े बदलाव, VVS लक्ष्मण बनेंगे डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट

BCCI भारतीय क्रिकेट को एकीकृत करने के लिए 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट' का पद स्थापित कर सकता है, VVS लक्ष्मण को इस भूमिका के लिए चुना जा सकता है।

सीएम डॉ. मोहन स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस-होमगार्ड के जवानों को देंगे पदक, जानें कौन-कौन अधिकारी होंगे सम्मानित

राज्य

सीएम डॉ. मोहन स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस-होमगार्ड के जवानों को देंगे पदक, जानें कौन-कौन अधिकारी होंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 अगस्त को भोपाल में लाल परेड मैदान पर आयोजित पदक अलंकरण समारोह में शामिल होंगे और पदक प्रदान करेंगे।