Indian Women’s Cricket Team Win WC: भारत की ऐतिहासिक जीत, BCCI ने किया इनाम का ऐलान!

indian-womens-team-win-wc-2025-bcci-51-crore-prize

Indian Women’s Cricket Team Win WC: भारत की ऐतिहासिक जीत, BCCI ने किया इनाम का ऐलान!

indian women’s cricket team win wc भारत की ऐतिहासिक जीत bcci ने किया इनाम का ऐलान

BCCI ने किया इनामी राशि का ऐलान... भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला वर्ल्ड कप 2025 की विजेता भारतीय टीम के लिए 51 करोड़ रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने बताया कि यह इनाम खिलाड़ियों, चयनकर्ताओं और कोच अमोल मजूमदार के नेतृत्व वाले सपोर्ट स्टाफ को दिया जाएगा।

मैच का पूरा हाल...

2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 246 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने मुकाबला 52 रन से जीतकर वर्ल्ड कप के 52 साल पुराने सूखे को खत्म किया।

BCCI सेक्रेटरी ने क्या कहा?

देवजीत सैकिया ने कहा कि-

“यह भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक क्षण है। BCCI को गर्व है कि महिला टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर नया इतिहास रचा। इनाम की यह राशि उनके सम्मान में दी जा रही है।”

ICC की इनामी राशि...

वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को ICC की ओर से करीब 42 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलेगी। इसके अलावा, ग्रुप स्टेज मैचों की जीत पर मिलने वाले बोनस को जोड़ने पर यह रकम और बढ़ जाएगी। ICC ने इस बार महिला वर्ल्ड कप की कुल प्राइज मनी को 13 करोड़ से बढ़ाकर 42 करोड़ रुपये कर दिया था।

पुरुष टीमों को मिले इनाम की तुलना...

टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने पर भारतीय पुरुष टीम को 125 करोड़ रुपये का इनाम मिला था। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने पर 58 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी गई थी।

जीत के बाद पूरे देश में खुशियों की लहर….

   

हरमनप्रीत कौर का भावुक पल – कोच के पैर छुए

वर्ल्ड कप जीतने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं। जैसे ही निर्णायक कैच अमनजोत कौर ने पकड़ा, हरमनप्रीत मैदान पर झुककर हेड कोच अमोल मजूमदार के पैर छूने लगीं। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर जीत का जश्न मनाया।

हरमनप्रीत बोलीं – अमोल सर ने हमेशा प्रेरित किया

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में हरमनप्रीत कौर ने कहा, “पिछले दो साल से अमोल सर हमारे साथ हैं। वो हमेशा कहते थे कि कुछ खास करना है और बड़े मौके के लिए तैयार रहना है। यह जीत पूरे सपोर्ट स्टाफ और बीसीसीआई के सहयोग से संभव हुई।”

हरमनप्रीत का भांगड़ा और प्रतिका रावल का जश्न

वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेने के दौरान हरमनप्रीत कौर ने भांगड़ा कर स्टेडियम में जश्न का माहौल बना दिया। वहीं चोटिल खिलाड़ी प्रतिका रावल भी व्हीलचेयर पर पहुंचीं और जीत का जश्न मनाने के लिए साथियों के साथ डांस किया।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।