भारत ने श्रीलंका को दिया 222 रन का टारगेट, T20 में अपना सबसे बड़ा स्कोर, मंधाना ने रचा इतिहास

india-women-222-target-sri-lanka-4th-t20i-highest-score-mandhana-history

भारत ने श्रीलंका को दिया 222 रन का टारगेट, T20 में अपना सबसे बड़ा स्कोर, मंधाना ने रचा इतिहास

भारत ने श्रीलंका को दिया 222 रन का टारगेट t20 में अपना सबसे बड़ा स्कोर मंधाना ने रचा इतिहास

IND vs SL T20: भारत और श्रीलंका के बीच चौथा महिला T20 मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इसमें श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। भारत ने T20 में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया।

श्रीलंका को 222 रन का टारगेट

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 222 रन का टारगेट दिया। ओपनर स्मृति मंधाना ने 11 चौकों और 3 छक्को की मदद से 80 रनों की पारी खेली। वहीं शेफाली वर्मा ने 46 गेंदों पर 7 रन ठोके। दोनों ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए 162 रन की बड़ी साझेदारी की।

IND vs SL T20: मंधाना ने रचा इतिहास

इस पारी के साथ स्मृति मंधाना ने अपने 10 हजार इंटरनेशनल रन भी पूरे कर लिए है। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाली चौथी महिला क्रिकेटर बन गई हैं। इसी के साथ वे T-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली प्लेयर भी बन गईं। वे कप्तान हरमनप्रीत कौर से आगे निकल गई, जिनके नाम 77 सिक्स हैं। बता दे कि इंडिया विमेंस ने पहले 3 टी-20 जीतकर सीरीज में 3-0 की बढ़त बना रखी है। [caption id="attachment_125239" align="alignnone" width="644"]स्मृति मंधाना के 10 हजार इंटरनेशनल रन पूरे स्मृति मंधाना के 10 हजार इंटरनेशनल रन पूरे[/caption]

कप्तान की पारी

 कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक सिक्स और एक चौका लगाकर 10 गेंदों में 16 रन बनाए और नाबाद रही। वहीं रिचा घोष ने 16 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली जिसमें 3 छक्के और 4 चौके शामिल थे। 

बदलाव के साथ उतरी दोनों टीमें

IND vs SL T20: श्रीलंका प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव के साथ गुजरी. इनोका रणावीरा और मालकी मडारा बाहर गईं और उनकी जगह काव्या कविंदी और रश्मिका सेवांदी शामिल हुई। वहीं टीम इंडिया में भी 2 बदलाव किए। जेमिमा और क्रांति गोड बाहर गईं। इनकी जगह हरलीन देओल और अरुंधति रेड्डी आईं।

IND W vs SL W 4th T20 Match: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंकाई टीम के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला आज!

टीमइंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने त्रिवेंद्रम में शानदार जीत के साथ इतिहास रच दिया। बतौर कप्तान हरमनप्रीत कौर 77  T20 इंटरनेशनल मैच जीत चुकी है। दोनों टीमों के बीच 5 सीरीज मैचों में से 3 मैच खेले जा चुके है, जिसमें से तीनों मैच में भारत को जीत मिली। पहले मैच में 8 विकेट से दूसरे मैच में 7 विकेट से श्रीलंका टीम को मात दी। पूरी खबर...

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।