Bhind police controversy 2025: भिंड पुलिसिंग पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद ...

bhind-policing-govind-singh-questions-2025

Bhind police controversy 2025: भिंड पुलिसिंग पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का तीखा सवाल,क्या यही है उत्कृष्टता?

bhind police controversy 2025 भिंड पुलिसिंग पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह का तीखा सवालक्या यही है उत्कृष्टता

सर्वे में भिंड को मिला दूसरा स्थान, पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल

Bhind police controversy 2025: मध्यप्रदेश के भिंड जिले की पुलिसिंग को हाल ही में एक सर्वे में दूसरा स्थान दिए जाने की खबर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे हास्यास्पद और सच्चाई से परे बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर यह सर्वे किसने और किस आधार पर किया? [caption id="attachment_79669" align="alignnone" width="300"]Bhind police controversy 2025: Bhind police controversy 2025:[/caption]

 रेत माफिया और पुलिस की मिलीभगत का आरोप

डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि भिंड जिले में पिछले डेढ़ साल से कोई वैध रेत का ठेका नहीं है। इसके बावजूद खुलेआम सैकड़ों ट्रैक्टर और डंपर रेत को उत्तर प्रदेश भेज रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें पुलिस और रेत माफिया की सीधी मिलीभगत है। सोशल मीडिया पर वसूली के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। read more:  रीवा को मिला न्याय का नया मंदिर,सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया लोकार्पण

 भिंड में बढ़ते अपराधों पर चिंता

भिंड जिले में हत्या और सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं सबसे अधिक बताई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भिंड में अराजकता का माहौल है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने लहार SDOP की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वह अपराधों पर अंकुश लगाने में विफल रहे हैं। [caption id="attachment_79670" align="alignnone" width="300"]Bhind police controversy 2025: Bhind police controversy 2025:[/caption]

 भाजपा संरक्षित गुंडों पर गंभीर आरोप

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने एक मामले का जिक्र करते हुए बताया कि अजनार निवासी अरुण सिंह के बेटे से 80 लाख रुपये के लेन-देन का मामला पुलिस के पास गया था। पीड़ित को बैंक के माध्यम से पैसा वापस मिला लेकिन भाजपा समर्थित गुंडे अब उस पर 50 हजार प्रतिदिन के ब्याज की मांग कर रहे हैं। जब पीड़ित ने थाने में शिकायत दी तो कोई कार्रवाई नहीं हुई उल्टा पुलिस ने गुंडों से मिलकर पीड़ित परिवार को पिटवाया।

 अनुसूचित जाति पर हमले के आरोपी पंचायत सचिव को खुली छूट

[caption id="attachment_79671" align="alignnone" width="169"]Bhind police controversy 2025: Bhind police controversy 2025:[/caption] उन्होंने कहा कि एक पंचायत सचिव द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों पर हमला किया गया था लेकिन आज भी वह सरकारी सेवा में है और वेतन उठा रहा है। पुलिस ने उसे फरार घोषित कर दिया लेकिन वह खुलेआम घूम रहा है। इस पर भी सवाल उठाए गए हैं कि क्या यही है उत्कृष्ट पुलिसिंग’?

 पत्रकारों पर हमले का भी आरोप

[caption id="attachment_79672" align="alignnone" width="300"]Bhind police controversy 2025: Bhind police controversy 2025:[/caption] डॉ. गोविंद सिंह ने यह भी कहा कि भिंड के पुलिस अधीक्षक अपने कार्यालय में पत्रकारों को बुलाकर उन्हें पिटवाते हैं। यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है।

 मुख्यमंत्री से की स्वतंत्र जांच की मांग

Bhind police controversy 2025: उन्होंने प्रदेश के मुखिया से मांग की है कि किसी सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में भिंड जिले की पुलिसिंग की स्वतंत्र जांच करवाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। read more: यूपी के मुखिया ने राजधानी लखनऊ में लगाया ‘जनता दरबार’  

संबंधित सामग्री

‘फाइन शिट’ गाने पर हो रही ट्रोलिंग्स का गुरु रंधावा का तीखा जवाब बोले ‘शांत हो जाओ’ 

मनोरंजन

‘फाइन शिट’ गाने पर हो रही ट्रोलिंग्स का गुरु रंधावा का तीखा जवाब बोले ‘शांत हो जाओ’ 

गायक गुरु रंधावा को उनके नवीनतम गाने 'फाइन शिट' के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है, जिसके बोल और प्रस्तुति को लेकर प्रशंसक नाखुश हैं।

दोपहर का खाना खाते ही नींद आने लगती है? जानिए इसके पीछे की वजह

लाइफ स्टाइल

दोपहर का खाना खाते ही नींद आने लगती है? जानिए इसके पीछे की वजह

दोपहर के खाने के बाद नींद आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि भारी भोजन, सर्केडियन रिदम और खून में ग्लूकोज का बदलाव।

CM योगी ने गोरखपुर में नई सड़क का किया उद्घाटन, रवि किशन की फिर ली चुटकी

राज्य

CM योगी ने गोरखपुर में नई सड़क का किया उद्घाटन, रवि किशन की फिर ली चुटकी

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रीन सिटी-माधोपुर बांध सड़क का उद्घाटन किया, जो 69.58 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हुई है।

अंबिकापुर​​​​​​​: डेथ सर्टिफिकेट जारी होने के बाद भी जवान का 42 दिन चलता रहा इलाज

राज्य

अंबिकापुर​​​​​​​: डेथ सर्टिफिकेट जारी होने के बाद भी जवान का 42 दिन चलता रहा इलाज

छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति की मौत के बाद भी आयुष्मान योजना के रिकॉर्ड में 42 दिन तक उसका इलाज जारी रहा। परिवार ने तकनीकी गलती पर सवाल उठाए।

शहनाज गिल के साथ हुआ हादसा, पेट में निगल गईं नोज रिंग, सेट पर बुरी तरह चिल्लाईं, वीडियो में दिखा पूरा वाकया

मनोरंजन

शहनाज गिल के साथ हुआ हादसा, पेट में निगल गईं नोज रिंग, सेट पर बुरी तरह चिल्लाईं, वीडियो में दिखा पूरा वाकया

फिल्म 'इश्कनामा' के सेट पर शहनाज गिल के नोज रिंग मुँह में अटक गई, जिससे उन्हें खांसी आई। सह-कलाकार सौरभ सचदेवा ने मदद की।