BCCI Announces India U-19 Squad: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का किया...

bcci-india-u19-squad-england-tour-2025

BCCI Announces India U-19 Squad: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का किया ऐलान, पूर्व क्रिकेटर ने दी बधाई...

bcci announces india u-19 squad इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का किया ऐलान पूर्व क्रिकेटर ने दी बधाई

GT vs LSG Match: LSG ने गुजरात को 33 रन से हराया, हार के बाद शुभमन ने किया बड़ा खुलासा!

वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका...

14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में 7 मैचों में 252 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 36 और स्ट्राइक रेट 206.55 रहा, जो किसी भी युवा बल्लेबाज के लिए बेहद प्रभावशाली आंकड़े हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में एक शतक और एक अर्धशतक भी लगाया, जिससे उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली और मैच जिताने की क्षमता उजागर होती है।

कप्तानी आयुष म्हात्रे के हाथों में..

17 वर्षीय मुंबई के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को टीम की कमान सौंपी गई है। उन्होंने हाल ही में आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। छह मैचों में उन्होंने 206 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 187.27 और एवरेज 34.33 रहा। इसके अलावा, उन्होंने मुंबई के लिए 9 फर्स्ट क्लास मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक भी लगाया है। विजय हजारे ट्रॉफी में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा।

पंजाब के तीन युवा खिलाड़ियों को मिली जगह, हरभजन सिंह ने दी बधाई...

पंजाब के विहान मल्होत्रा, राहुल कुमार, और अनमोलजीत सिंह को टीम में शामिल किया गया है। पूर्व भारतीय स्पिनर और पंजाब क्रिकेट संघ के मुख्य सलाहकार हरभजन सिंह ने इन खिलाड़ियों को बधाई दी और पंजाब क्रिकेट के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि-

'यह बहुत खुशी का दिन है क्योंकि पंजाब के तीन खिलाड़ियों को अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है।'

हरभजन ने एक वीडियो संदेश में कहा..

“यह गर्व की बात है कि पंजाब के तीन होनहार खिलाड़ी टीम में चुने गए हैं। मैं चाहता हूं कि वे विजयी होकर लौटें।” विहान मल्होत्रा इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम के उप-कप्तान रह चुके हैं।

हरभजन सिंह ने आगे कहा कि...

'पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने हमेशा भारत और बीसीसीआई के हित में काम किया है और आगे भी करता रहेगा। पंजाब के युवा भारतीय क्रिकेट में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं और भारतीय टीम के लिए पंजाब से कई मज़बूत दावेदार आ रहे हैं; इसका पूरा श्रेय पीसीए को जाता है और मुझे पीसीए का हिस्सा होने पर गर्व है।'

दौरे का शेड्यूल..

1. 24 जून से दौरा शुरू होगा 2. एक अभ्यास मैच 3. 5 वनडे मुकाबले 4. 2 मल्टी-डे (चार दिवसीय) मैच 5. 23 जुलाई को दौरा समाप्त होगा

भारत की अंडर-19 टीम स्क्वॉड...

आयुष म्हात्रे (कप्तान), अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युद्धजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह।

संबंधित सामग्री

बेटे की मौत के सदमे में पिता ने काटी जीभ!

छत्तीसगढ़

बेटे की मौत के सदमे में पिता ने काटी जीभ!

छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति ने अपने बेटे की मौत के सदमे में आकर मंदिर के बाहर अपनी जीभ काट ली, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

देश-विदेश

जानिए देश-विदेश की 10 बड़ी खबरें

सऊदी अरब ने अमेरिका को एयरस्पेस देने से इंकार किया, भारत आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर का एक साल पूरा हुआ, और अन्य महत्वपूर्ण खबरें।

Home Remedies for Blackheads: जानिए ब्लैकहेड्स हटाने के घरेलू उपाय

लाइफ स्टाइल

Home Remedies for Blackheads: जानिए ब्लैकहेड्स हटाने के घरेलू उपाय

Discover simple home remedies using coconut oil, baking soda, turmeric, lemon, and sugar to effectively remove blackheads and improve skin health.

बरेली के जिम में महिला डॉक्टर के साथ रेप, 2 आरोपी गिरफ्तार, 80 हिंदू महिलाएं वर्कआउट करती थी

उत्तर प्रदेश

बरेली के जिम में महिला डॉक्टर के साथ रेप, 2 आरोपी गिरफ्तार, 80 हिंदू महिलाएं वर्कआउट करती थी

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिम में हिंदू महिला डॉक्टर के साथ रेप हुआ। दो भाई, अकरम और आलम बेग को गिरफ्तार किया गया।

हरिद्वार कुंभ मेला 2027: प्रशासन ने तेज की तैयारियां, बनेंगे अस्थायी रैंप

उत्तराखंड

हरिद्वार कुंभ मेला 2027: प्रशासन ने तेज की तैयारियां, बनेंगे अस्थायी रैंप

हरिद्वार कुंभ मेला 2027 में बड़ी भीड़ के लिए 3 अस्थायी रैंप बनाने की योजना को मंजूरी मिली। यह व्यवस्था श्रद्धालुओं के सुविधा और सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी।